29 APRMONDAY2024 6:36:23 AM
Nari

यहां जानवरों के पिंजरे में रहते हैं लोग!

  • Updated: 16 Jan, 2017 12:40 PM
यहां जानवरों के पिंजरे में रहते हैं लोग!

लाइफस्टाइलः दुनिया में कई लोग एेसे हैं जो गरीबी के चलते झोपड़ी या सड़कों पर रहते हैं। एेसे लोग आपको तकरीबन हर शहर में देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एक एेसे शहर के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया का सबसे महंगा शहर है। हम बात कर रहे है चीन के हांगकांग शहर की। सबसे महंगा होते हुए भी यहां रहने वाले अधिकतर लोग बेहद गरीबी में जीते हैं। 

यह लोग मंहगे घरों में रहने का सपना भी देख नहीं सकते। यह लोग जानवरों की तरह पिंजरे में रहने को मजबूर हैं। यह लोग लोहे के पिंजरों में रहते हैं। इन गरीब लोगों को यह पिंजरे भी आसानी से नहीं मिलते। उन्हें इस पिंजरें में रहने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। कहा जाता है कि इस पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपए है।

इन पिंजरों को पुराने घरों में रखा गया है जिनकी हालत काफी खराब है। आपको बता दें कि हांगकांग में करीब 1 लाख लोग एेसे ही पिजरों में रहने को मजबूर हैं। इन पिंजरों का साइज भी पहले से ही तय होता है। एक अपार्टमेंट में 100 लोग रहते हैं। इन लोगों की परेशानी तब बढ़ जाती है जब एक अपार्टमेंट में दो ही टॉयलेट उपलब्ध होते हैं। 

Related News