29 APRMONDAY2024 5:51:26 AM
Nari

गर्भावस्था में इन फलों से बना लें दूरी

  • Updated: 02 Mar, 2017 04:40 PM
गर्भावस्था में इन फलों से बना लें दूरी

पेरेंटिंग : प्रैग्नेंसी में महिला को खास डाइट लेने की सलाह दी जाती है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बने रहें। इस समय ली गई मां की डाइट बच्चे को लगती है। खानपान अच्छा होगा तो मां का स्वास्थ्य तो बेहतर रहेगा ही साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का सही विकास भी हो पाएगा। वैसे तो प्रैग्नेंसी में फल,सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आपको बता दें कि कुछ फल एेसे भी हैं जिनके गर्भावस्था में खाने के नुक्सान ही नुक्सान है। इस समय जरूरी होता है कि कौन सी चीज़ खाई जाए और कौन सी नही। तो आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कौन से फल और सब्जियों से परहेज करना चाहिए।


 पपीता 
गर्भावस्था में पपीता खाने से प्री-मैच्योर डिलीवरी होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में तो पपीता बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। लेकिन बाद के महीनों में पका हुआ पपीता खाना फायदेमंद रहेगा।


अंगूर 
अंगूर की तासीर गर्म होती है और बहुत ज्यादा अंगूर खाना हानिकारक हो सकता है। कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर ना ही खाएं।


अनानास 
प्रैंग्नेंसी में अनानास खाना गर्भवती महिला के स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमे ब्रोमेलिन बहुत मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण जल्दी प्रसव होने की संभावना बढ़ जाती है। वैसे पहले तिमाही के दौरान इसका सेवन ना करना ही सही रहेगा।


अंकुरित सब्जियां
इस समय कच्ची अंकुरित सब्जियों से बचना चाहिए क्‍योंकि अंकुरित सब्जियों में बैक्टीरिया हो सकता हैं।


अंडा
गर्भावस्था में कच्चा अंडा ना खाएं। इस समय आपको किसी भी तरह की इंफैक्शन से अपने आपको बचाए रखना चाहिए। 

Related News