01 MAYWEDNESDAY2024 12:17:47 AM
Nari

पीपल तले दीया जलाने से पहले जान लें ये नियम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Apr, 2024 02:24 PM
पीपल तले दीया जलाने से पहले जान लें ये नियम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भी भगवान के रूप में पूजा जाता है। तुलसी के पौधे के अलावा पीपल के पेड़ की भी पूजा की जाती है और कई बार तो समस्याओं के निजात के लिए पीपल के पेड़ पर टोटके किए जाते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर दीप जलाने से कई सारी बाधाएं दूर होती हैं। हालांकि इस दौरान कुछ नियमों का भी पालन करना होता है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। परिणाम उल्टा भी हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं पीपल तले दीपक जलाने के नियम...

PunjabKesari

समय का रखें ध्यान

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का समय बहुत मायने रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ के पास सुबह और शाम के समय दीपक प्रज्वलित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसमें से किसी भी एक समय में दीप प्रज्वलित कर पेड़ की सात बार परिक्रमा भी करना चाहिए। ऐसा करने से माना जाता है कि शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।

इस समय बिल्कुल न जलाएं दीपक

रात के समय भूलकर भी पीपल के तले दीपक न जलाएं। ये मान्यता है कि जो लोग रात में पीपल के पेड़ के पास दीपक लगाते हैं, उन्हें मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलते हैं। इसलिए शाम को ही दीपक जलाएं, वरना रहने दें।

PunjabKesari

इस दिन जलाएं दीपक

सही समय के अलावा पपील के पेड़ के नीचे सही दिन का चुनाव कर दीपक जलाना भी जरूरी है। गुरुवार या शनिवार के दिन इस पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए।

किस तेल से जलाएं दीपक

पीपल के पेड़ तेल दीपक जलाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें। वैसे आप किसी भी तेल दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं। लेकिन, शनिवार के लिहाज से भी सरसों का तेल ही उपयुक्त माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News