05 DECFRIDAY2025 7:34:47 PM
Nari

फ्री का नुस्खा! गारंटी से दांत में कभी कीड़ा नहीं लगेगा, 85 साल में भी रहेंगे मजबूत और साफ

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 31 Mar, 2025 08:31 PM
फ्री का नुस्खा! गारंटी से  दांत में कभी कीड़ा नहीं लगेगा, 85 साल में भी रहेंगे मजबूत और साफ

नारी डेस्कः दांतों के बिना हमारा चेहरा-हमारी स्माइल बहुत अजीब लगती है और उससे भी बड़ी समस्या है कि बिना दांतों के खाना-पीना बहुत मुश्किल है इसलिए दांतों को भी उतनी ही केयर की जरूरत है जितना शरीर के बाकी अंगों की देखभाल। दांतों से जुड़ी बहुत सी समस्या हो सकती है जैसे मसूड़ों से खून निकलना, पायरिया और गंदी दुर्गंध आना। दांतों में एक बार कीड़ा लग जाए तो पूरा दांत काला पड़ जाता है और आखिर में खोखला होकर गिर जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे जो आपके दांतों को ताउम्र तक मजबूत बनाए रखेगा। इस नुस्खे से ना तो आपके दांतों पर कीड़ा लगे ना मसूड़ों से जुड़ी कोई दिक्कत होगी। 
PunjabKesari

फिटकरी और लौंग का नुस्खा

एक जग में पानी ले और उसमें एक फिटकरी का टुकड़ा या पाउडर डाल दें और साथ में 10 से 12 लौंग। इस पानी को 1 से 2 दिन रहने दें। पानी तैयार हो जाएगा तो इस पानी को मुंह में भरे और कुछ सेकेंड रखने के बाद कुल्ला करें। आप ब्रश की मदद से इसे पूरे मुंह में घुमा भी सकते हैं। 

 

दांतों को कीड़े से बचाने के लिए कुछ अन्य घरेलू उपाय

फिटकरी के पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं।
सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। 
लौंग के पाउडर को पीसकर पानी, नारियल तेल या लौंग के तेल के साथ पेस्ट बनाएं और सड़न वाले दांत पर लगाएं। लगातार करेंगे तो आराम मिलेगा।
नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे दांतों पर लगाएं। अमरूद के पत्तों भी दांतों को मजबूती देने में फायदेमंद माने जाते हैं। 
कच्चे लहसुन को कूटकर दांतों पर लगाने से भी दांतों में कीड़ा नहीं लगता।  

नोटः दांतों में कीड़ा लग जाए तो आपको एक अच्छे डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।घरेलू उपाय आराम नहीं दे रहा तो डॉक्टर से सलाह लेनी बेहतर है। दांतों की सेहत के लिए दिन में दो बार टूथपेस्ट करें। डेंटिस्ट के पास नियमित चेकअप कराएं। 
 

Related News