20 APRSATURDAY2024 8:13:35 AM
Nari

Lohri 2021: पूजा की थाली में रखना ना भूलें आटे की पिन्नी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jan, 2021 04:43 PM
Lohri 2021: पूजा की थाली में रखना ना भूलें आटे की पिन्नी

लोहड़ी का त्योहार भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें लोग अलग-अलग मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई देते हैं। रात के समय आग जलाकर अग्नि देवता की पूजा होती है। इसके लिए पूजा की थाली भी खासतौर पर सजाई जाती है। ऐसे में तिल से बनी चीजों के साथ आटे की पिन्नी भी ट्रेडिशनल रेसिपी में से एक है। तो चलिए आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं। ताकि आप अपनी पूजा की थाली में इसे रखे कर लोहड़ी का दोगुना मजा ले सके। 

सामग्री:

आटा- 1 किलोग्राम
गुड़- 1 किलोग्राम (पीसा हुआ)
देसी घी- 1 किलोग्राम
अजवाइन- 3 बड़े चम्मच (भूनी हुई)
गोंद- 50 ग्राम (भुने और कुटे हुए) 
सोंठ पाउडर- 40 ग्राम
मुनक्का- 50 ग्राम 
बादाम- 100 ग्राम 
किशमिश- 50 ग्राम 
खरबूजे के बीज- 100 ग्राम 
मखाना-50 ग्राम (रोस्टेड)

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले बादाम को हल्का भूनकर पीस लें। 
2. इसके बाद आटे को भूनें।
3. फिर इसमें घी डालकर मिलाएं।
4. घी के किनारा छोड़ने तक मिश्रण को भूनें। 
5. फिर मिश्रण को ठंडा करके उसमें बाकी की सामग्री मिलाएं। 
6. अब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। 
7. लीजिए आपकी आटे की पिन्नी बन कर तैयार है। 

PunjabKesari

Related News