05 APRSUNDAY2026 3:41:39 AM
Nari

Laddu Holi 2022: राधा रानी की नगरी ब्रज में बरसे आस्था के रंग, लठमार से पहले श्रद्धालुओं ने जमकर खेली गई लड्डु होली

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Mar, 2022 05:26 PM
Laddu Holi 2022: राधा रानी की नगरी ब्रज में बरसे आस्था के रंग, लठमार से पहले श्रद्धालुओं ने जमकर खेली गई लड्डु होली

श्री राधा और कृष्ण के दरबार में आज से होली का त्योहार शुरु हो रहा है। आज से राधारानी के दरबार में लड्डु और कल लठमार वाली होली खेली जाएगी । श्रद्धालुओं का आना जाना बरासना में शुरु हो गया है। होली का मजा लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। हालातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लड्डु तैयार किए जा रहे हैं।  साथ ही उन्हें पैक भी किया जा रहा है। ताकि जब भी मंदिर में लड्डु लुटाएं तो  रंग के कारण खराब न हो।

ऐसे शुरु होगी होली

वृंदावन की राधा दासी अपनी सखी के साथ निमंत्रण देने के लिए नंदगांव  जाएगी। काफी सालों से राधारानी इस रीत को निभा रही है। अपने साथ हांडी भरकर गुलाल, पान बीड़ा, इत्र और फूल भी लें जाएंगी। राधारानी के द्वारा इस गुलाल को पूरे नंदगांव में बांटा जाएगा। वहां पर उनका बहुत ही अच्छे तरीके से किया जाएगा। राधा रानी की सखी ने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी देने पांडा शाम को बरसाना जाएगा। वह राधा जीके के महल में यह जानकारी देगा।खुशी से नाचकर लडडू खाने की बजाए लुटाएगा। इसके साथ ही लड्डु वाली होली की शुरुआत होगी।

PunjabKesari

पार्किंग की हुई कड़ी व्यवस्था

आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन को खड़ा करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। 23 पार्किंग बनाई गई है। सारे वाहन पार्किंग में ही लगाए जाएंगे। ताकि मंदिर के आगे ज्यादा भीड़ न लगे। जगह -जगह पर  बैरियर लगा दिए गए हैं। माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वाहन आगे जाकर भीड़ भरा माहौल न कर दें इस बात का ध्यान भी पुलिस रख रही हैं।

 

PunjabKesari

बरसाना में होली के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ड्रोन से  पूरे मेले की निगरानी की जाएगी।

 

Related News