28 APRSUNDAY2024 9:56:59 AM
Nari

ईमानदार होती है ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां, जानें क्या कहती आपकी Nails Shape?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jun, 2021 01:58 PM
ईमानदार होती है ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां, जानें क्या कहती आपकी Nails Shape?

नाखून खूबसूरत होने से हाथ और भी सुंदर नजर आते हैं। इसीलिए लड़कियां खासतौर पर नेल्स को अलग-अलग शेप देती है। इसके साथ ही डिफरैंट नेलपेंट से उन्हें नया मेकओवर देती है। बात नेल्स शेप की करें तो ये भी जिंदगी से जुड़े कई राज बयां करते हैं। ऐसे में आप सामने वाले के बारे में कुछ हद तक पता लगा सकते हैं। चलिए आज हम आपको नाखूनों के आकार से लड़कियों के नेचर व पर्सनैलिटी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

लंबे नाखून वाली लड़कियां 

लंबे नाखून वाली लड़कियां बेहद ही रोमांटिक होती है। इनकी कल्पना शक्ति तेज होने के साथ ये जल्दी ही गुस्सा हो जाती है। ये लड़कियां हर काम को एकदम परफेक्ट करने में विश्वास रखती है। दिमाग से तेज होने से ये हर चीज, बात व परिस्थिति को जल्दी ही समझ लेती है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। 

PunjabKesari

बादाम की आकृति वाले नाखून

इस तरह के नाखून लंबे व टिप से राउंड यानी गोल होते हैं। ये बादाम की तरह दिखाई देने से इसे आलमंड शेप नेल्स कहा जाता है। ऐसे नाखून वाली लड़कियां ईमानदार व मिलनसार होती है। ये जरूरत पड़ने पर हर किसी की मदद करने को तैयार रहती है। ऐसे में ये लड़कियां अच्छी दोस्त व पार्टनर साबित होती है।

PunjabKesari

गोल और अंडाकार आकृति वाले नाखून

जिन लड़कियों के नाखूनों का आकार गोल व अंडाकार होता है वे बेहद ही खुशमिजाज व शांति प्रिय होती है। इन्हें किसी भी तरह का वाद-विवाद बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लड़कियां अपने आत्मविश्वास व क्रिएटिविटी से नए-नए कामों को करने में रूचि दिखाती है। ये लड़कियां भीड़ में चलने की जगह पर अपनी अलग पहचान बनाने में विश्वास रखती है। इसके अलावा ये जल्दी किसी को अपने मन की बात कहने से कतराती है। 

PunjabKesari

त्रिकोणा आकृति वाले नाखून

ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां तेज दिमाग व चतुर होती है। ये हर काम को कुछ अलग तरीके से करना पसंद करती है। ये किसी भी काम को जल्दबाजी की जगह पर धैर्य से व एकदम सही करना सही समझती है। इनके इस गुण के कारण लोग इनसे हमेशा हर चीज सही करने की उम्मीद रखते हैं। ये हमेेशा नए-नए आइडियाज सोचने व काम करने में लगी रहती है। ऐसे में लोग इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाते हैं। 

PunjabKesari

स्कॉयर आकृति वाले नाखून

स्कॉयर शेप या चौड़े नाखून वाली लड़कियां सेहत के मामले में बेहद लक्की होती है। ये शारीरिक रूप से स्वस्थ रहती है। इन लड़कियां स्पष्टवादी व गहराई से  सोचने वाली होती है। इन्हें गुस्सा भी जल्दी ही आ जाता है। इसके अलावा ये लड़कियां सच और झूठ को पहचानने में ज्यादा देर नहीं लगाती है। 

PunjabKesari

Related News