24 APRWEDNESDAY2024 10:47:59 AM
Nari

त्योहारों से भरा रहेगा फरवरी, जानिए पूरे महीने की लिस्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Feb, 2021 11:37 AM
त्योहारों से भरा रहेगा फरवरी, जानिए पूरे महीने की लिस्ट

भारत में विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में यहां पर मनाएं जाने वाले व्रत व त्योहारों की लिस्ट भी बेहद लंबी होती है। अब साल का दूसरा यानी फरवरी का महीना शुरु हो गया है। इस महीने में प्यार का प्रतीक माना जाने वाला वेलेंटाइ़ डे आता है। ऐसे में फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इसके साथ ही हिन्दू पंचाग के अनुसार, इस मास में वसंत पंचमी, षट्तिला एकादशी, भौम प्रदोष, हज़रत अली जयंती आदि आएगी। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में फरवरी महीने में पड़ने वाले सभी व्रत, त्योहार व महत्वपूर्ण दिनों के बारे में तारीख के हिसाब से बताते हैं। 

7 फरवरी 2021
षटतिला एकादशी

 

यह माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी। 

9 फरवरी 2021
भौम प्रदोष व्रत

 

इस व्रत में विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। 

10 फरवरी 2021
मासिक शिवरात्रि

 

सालभर में बहुत सी शिवरात्रि आती है। इसमें भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। ऐसे में फरवरी महीने की शिवरात्रि 10 फरवरी को मनाई जाएगी। 

11 फरवरी 2021
मौनी अमावस्या

 

माघ महीने में 11 फरवरी को आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या का शुभ दिन आएगा। इस दिन पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। 

PunjabKesari

12 फरवरी 2021
माघ गुप्त नवरात्रि, कुंभ संक्रांति

 

इस दिन से माघ गुप्त नवरात्रि शुरु होंगे। साथ ही कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। 

14 फरवरी 2021
वेलेंटाइन डे

 

इस दिन प्यार का इजहार करने वाला यानी वेलेंटाइन डे होगा।  

15 फरवरी 2021
गणेश जयंती

 

इस दिन गणेश जयंती या विनायक चतुर्थी है। इसमें प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा की जाती है। 

16 फरवरी 2021
वसंत पंचमी

 

वसंत पंचमी हिंदूओं का मुख्य त्योहार है। इस शुभ दिन पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। साथ ही खासतौर पर हर कोई पीले रंग के कपड़े पहनता है। साथ देवी मां की पूजा करने के बाद उन्हें पीले चावल, लड्डू आदि का भोग लगाया जाता है।  

PunjabKesari

17 फरवरी 2021
 स्कंद सष्टी

 

इस दिन पर स्कंद सष्टी होगी। 

19 फरवरी 2021
नर्मदा जयंती, अचला सप्तमी

 

19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती, अचला सप्तमी का पावन पर्व होगा। 

20 फरवरी 2021
भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

 

इस दिन भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत होगा।

21 फरवरी 2021

माघ गुप्त नवरात्रि

 

21 फरवरी के दिन माघ गुप्त नवरात्रि का समापन होगा। 

23 फरवरी 2021
जया एकादशी

 

माघ मास की शुक्लपक्ष एकादशी को जया एकादशी मनाई जाएगी। 

24 फरवरी 2021
बुध प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी

 

इस दिन बुध प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी का पावन दिन मनाया जाएगा। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने की भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त मिलती है। साथ ही जीवन के सभी दुखों का नाश होता है। 

PunjabKesari

25 फरवरी 2021
हज़रत अली जयंती

 

इस दिन हज़रत अली का जयंती होगी। (मुस्लिम पर्व)

27 फरवरी 2021
माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

 

27 फरवरी को माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर चंद्र देव की विशेष तौर पर पूजा होती है। साथ ही पूर्णिमा के दिन दान, पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। 

Related News