27 APRSATURDAY2024 9:43:48 AM
Nari

रातों रात गायब हो जाएगा घुटनों का दर्द, बस अपनाएं ये देसी नुस्खे

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 15 Jun, 2023 06:51 PM
रातों रात गायब हो जाएगा घुटनों का दर्द, बस अपनाएं ये देसी नुस्खे

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण हमारा शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इन्ही में से एक है कम उम्र में घुटनों का दर्द होना। वैसे तो यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों लोगों को होती है। मगर आजकल यह परेशानी कुछ बच्चों में भी देखने को मिलती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ भी सकती है। ऐसे में आज हम आपको घुटनों के दर्द निजात पाने के लिए कुछ देसी नुस्खे बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है उसके बारे में।
PunjabKesari

क्यों होता है घुटनों में दर्द 

कम उम्र के लोगों में घुटने का दर्द, अधिक प्रयोग और खराब लाइफस्टाइल के चलते होता है। ज्यादातर ऐसा तब होता है जब कुछ मांसपेशियां अन्य मांसपेशियों की अन्य मांसपेशियों की अपेक्षा अधिक काम करती हैं। ऐसे में असंतुलन के कारण घुटने में दर्द होना शुरू हो जाता है। वहीं  मुख्य रूप से अगर बात की जाए तो घुटनों में होने वाला दर्द टेंडइनाइटिस, गाउट, ऑस्टियोआर्थराइटिस, बेकर्स सिस्ट, बर्साइटिस जैसी मेडिकल कंडीशन के कारण होता है।

PunjabKesari

सेब के सिरके का करें सेवन

अगर आपको घुटनों में ज्यादा दर्द रहता है और चलने में भी परेशानी है तो अपनी डाइट में सेब के सिरके को शामिल करें। बता दें कि सेब के सिरके में ऐसे कई औषधीय गुण होते है। जो आपको घुटनों में होने वाले दर्द से निजात दिला सकते है। इसके लिए आपको खाना खाने से पहले एक चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी के साथ मिलाकर पीना होगा।

PunjabKesari

नींबू और तिल के तेल का इस्तेमाल

नींबू और तिल का तेल भी सूजन व दर्द को कम करने में सहायक है। क्योंकि नींबू में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करता है। इसके लिए 2 चम्मच तिल के तेल में नींबू के रस को मिलाएं और रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद हल्के हाथों से घुटनों पर मासाज करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।  

 

 

 

Related News