26 APRFRIDAY2024 8:08:37 PM
Life Style

कंगना रनौत को बेहद पसंद है करवा चौथ का त्योहार, बोली- प्लीज इसका  मजाक न उड़ाएं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2021 05:33 PM
कंगना रनौत को बेहद पसंद है करवा चौथ का त्योहार, बोली- प्लीज इसका  मजाक न उड़ाएं

कंगना रनौत आज बॉलिवुड की 'क्‍वीन' मानी जाती हैं। वह अपने  बेबाक बयान को लेकर चर्चाओं में बनीही रहती है। अब कंगाना ने करवा चौथ के खास मौके पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करने के साथ- साथ  उन लोगों को भी नसीहत दी है जो इस व्रत का मजाक उड़ाते हैं। 

PunjabKesari
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बचपन की यादों का जिक्र करते हुए लिखा-  "बड़े होकर, मैंने अपनी दादी, मां और चाची को और आसपास की सारी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करते देखा है। वह मेहंदी लगाती, नेलपेंट लगाती, गाने गाती, दुल्हनों की तरह सजती, घर का पूरा माहौल बदल जाता, घर के मर्द मजाक उड़ाते कि उनके भगवान अब तक भूखे हैं क्योंकि वो अब तक किचन में नहीं गईं।  मुझे वो सब दिन बहुत याद आते हैं, इस व्रत को करने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं और जो नहीं करते हैं वो उनका मजाक न उड़ाएं। 

PunjabKesari
कंगना ने आगे लिखा कि- ‘करवा चौथ के बारे में प्रशंसा करने के लिए बहुत कुछ है, यहां कुछ चीजें हैं जो मुझे पसंद हैं। एक महिला के रूप में आपकी उम्र चाहे जो भी हो, आपको अपने सबसे खास दिन को फिर से जीने का मौका मिलता है जब आप दुल्हन बनीं। यह आपको रोज के कामों से दूर रखता है और आपको उन सभी खूबसूरत भावनाओं की याद दिलाता है जो आपने इस खूबसूरत यात्रा को शुरू करते समय एक युवा लड़की के रूप में की थीं।

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे लिखा-  महिलाएं उस दिन काम नहीं करती हैं, और पुरुषों को उनकी जरूरत का एहसास होता है। उन्हें भी महिलाओं की चिंता होती है इसलिए वह बार-बार छत पर जाकर चांद निकलने का इंतजार करते हैं।  आखिरी बात ये कि स्कूल से छुट्टी मिली, नेल पॉलिश, लिपस्टिक लगाई और पापा के खाने का मजा लिया, ये दिन पुरानी यादों से भरा है। 

PunjabKesari

Related News