12 MAYSUNDAY2024 2:19:27 AM
Nari

Janmashtami पर मोरपंख से कर दें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 Sep, 2023 06:20 PM
Janmashtami पर मोरपंख से कर दें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

भगवान कृष्ण के जन्मदिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। ये दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है और काष्टों से निजात भी मिलती है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी। अगर आप पावन दिन जिंदगी में सारे काष्टों से निजात चाहते हैं तो मोरपंख के कुछ उपाय करें, जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा....

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें मोर पंख से जुड़े ये उपाय

पति- पत्नी के झगड़े होंगे खत्म

ज्योतिष शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर पति- पत्नी के बीच हमेशा कलहा बनी रहती हैं तो जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोर पंख लेकर पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वैवाहिक सुख के लिए मोर पंख को शयनकक्ष में रखें।

PunjabKesari

वास्तु दोष को दूर करने का उपाय

अगर घर में वास्तु दोष हो तो वहां रहने वाले लोग परेशान ही रहते हैं। दिक्कतों से निजात पाने के लिए जन्माष्टमी पर आप मोर का पंख लेकर आएं। कान्हा जी के साथ ही मोर पंख की भी पूजा करें। इस मोर पंख को घर में पूर्व दिशा में लगा दें। आप देखिएगा इससे घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। 

धन प्राप्ति के लिए मोर पंख

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं। पंख को तिजोरी में भी रख सकते हैं। इससे भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी।

PunjabKesari

आते हैं बुरे सपने

आपको रात में बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले तकिए के नीचे एक मोर पंख रख लें। इससे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे। वहीं अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे दक्षिण- पूर्व दिशा में रखें।

नकारात्मक ऊर्जा

घर में काफी तरह की परेशानियां हैं तो जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा के साथ मोर पंख की पूजा करें और फिर पूर्व दिशा की दीवार में मोर पंख लगा दें। ये उपाय बहुत लाभ देगा।

PunjabKesari

Related News