28 APRSUNDAY2024 3:26:49 AM
Nari

गठिए के लिए फायदेमंद है कपूर और सरसों का तेल

  • Updated: 05 Jan, 2017 05:45 PM
गठिए के लिए फायदेमंद है कपूर और सरसों का तेल

सेहत: सरसों के तेल के प्रयोग के बारे में आयुर्वेद में भी देखा जा सकता है। शायद ही कोई एेसा घर होगा यहां इस तेल का प्रयोग नहीं होता हो।सरसों के तेल का इस्तेमाल हम अपनी रसोई में करते हैं,इससे न सिर्फ हमारी सब्जी अच्छी बनती है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसलिए हम इसका उपयोग खाने के साथ-साथ दवा के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमारे बालों से लेकर हमारे शरीर के सारी त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं।यह एक बहुत अच्छा पेनकिलर भी कहा जा सकता है।जिससे गठिया व कान का दर्द  तक ठीक हो जाता है।अगर इसे कपूर के साथ मिलाकर उपयोग में लाया जाए तो इसके फायदे दुगुने हो जाते है।


आज हम आपको कपूर और सरसो के तेल के फायदे बताते है.....


1.जो लोग गठिये से परेशान होते हैं उन्हें सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश  करने से काफी आराम मिलता है।


2. सरसों के तेल की कुछ बूंदे,थोडा बेसन और हल्दी मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं, थोड़ी देर बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से  धो लें,इससे चेहरा साफ होकर निखर जाता है।


3.सरसों के तेल का लगातार सेवन करने से हमें दिल की बिमारी का सामना नहीं करना पड़ता।


4.सर्दियों के दिनों में सरसों के तेल में थोड़ी हींग, अजवाइन और लहसुन की कलियाँ डालकर उसे गर्म करें, फिर उसे कमर दर्द वाली जगह पर मसाज करें। ऐसा करने से आप का कमर दर्द ठीक हो जाएगा।


5.नवजात शिशु की सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे उसे ठंड नहीं लगती। 


6.सरसों का तेल त्वचा के रोगों के लिए तो जैसे वरदान है।इससे  दाद- खाज,खुजली जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। आक के पत्तों का रस, हल्दी और सरसों के तेल मिलाकर गर्म करके गुनगुना रहने पर दाद-खाज वाली जगह पर लगाने से वो बिल्कुल ठीक हो जाती है।


7. सरसो के तेल की बालों में मालिश करने से बाल लंबे होने के साथ साथ झड़ने भी बंद हो जाते है।


8.रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल की मालिश करने से आँखों की कमजोरी दूर होती है।


9.सरसों के तेल में कपूर को डालकर अच्छे से गर्म करें फिर उसकी मालिश पीठ और सीने पर करने से अस्थमा ठीक होता है।


10. दांतों में दर्द होने पर सरसों के तेल में थोड़ा नमक डालकर लगाने से आप को दर्द से राहत मिलती है।

Related News