29 APRMONDAY2024 5:38:23 PM
Nari

कंफर्म हुआ जाह्नवी कपूर का रिलेशन! एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की शिखर की ये Special चीज

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Apr, 2024 04:57 PM
कंफर्म हुआ जाह्नवी कपूर का रिलेशन! एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की शिखर की ये Special चीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस से खूब सुर्खियां ले रही हैं। एक्ट्रेस काफी समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हालांकि यह बात कभी जाह्नवी ने खुद नहीं कही लेकिन वह अक्सर इवेंट्स, डेट नाइट और खास दिनों पर रुमर्ड ब्वॉयफ्रैंड संग स्पॉट हो ही जाती हैं। ऐसे में फैंस कई बार उन्हें  सलाह भी दे चुके हैं वह अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दें। ऐसे में अब लगता है कि जाह्नवी ने फैंस की बात मान ली हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उन्हें अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। 

ऑल व्हाइट लुक में नजर आई जाह्नवी 

बीती रात मुंबई में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं ऐसे में स्क्रीनिंग अटैंड करने जाह्नवी कपूर भी पहुंची थी। लुक की बात करें तो इस दौरान जाह्नवी इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में दिखी। एक्ट्रेस ने व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट के साथ मैचिंग टॉप और हाई हिल्स पहनी। ओपन हेयर्स, डॉर्क मेकअप, गले में सिंपल नेकपीस और बालों को खुला छोड़ अपना लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फ्लॉन्ट किया शिखू नाम का नेकलेस 

देखने में जाह्नवी काफी प्यारी लग रही थी लेकिन सभी की नजर इस दौरान उनके द्वारा पहने गए नेकलेस पर टिक गई। नेकलेस भले ही सिंपल था लेकिन एक्ट्रेस के द्वारा पहने गए नेकलेस ने सबका ध्यान खींच लिया। जाह्नवी के नेकलेस पर शिखर पहाड़िया का निकनेम शिखू लिखा हुआ था। मीडिया को पोज देते हुए जाह्नवी ने इस नेकलेस को खूब फ्लॉन्ट किया। वहीं इसे फ्लॉन्ट करती हुई जाह्नवी काफी खुश नजर आई।

PunjabKesari

कंफर्म हुआ रिलेशन 

एक्ट्रेस के द्वारा पहने गए इस नेकलेस ने उनका रिलेशन कंफर्म कर दिया है। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत हैं और वो आए दिन इवेंट्स में साथ नजर आते रहते हैं। स्क्रीनिंग में जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन संग भी पोज दिए। इस स्क्रीनिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं बात करें शिखर की तो वह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पहले सीएम थे। शिखर पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

PunjabKesari

Related News