03 MAYFRIDAY2024 5:37:44 AM
Nari

Beauty Tips: शरीर में बढ़ते मेलानिन को कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Nov, 2021 09:48 AM
Beauty Tips: शरीर में बढ़ते मेलानिन को कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

हमारी त्वचा में मौजूद मेलेनिन पदार्थ स्किन को रंगत देता है। सांवली त्वचा में यह ज्यादा और गोरी में कम होता है। इसकी मात्रा अधिक होने से स्किन पिगमेंटेशन होने लगती है। इसके कारण स्किन पर हल्के या गहरे धब्बे पड़ने लगते हैं। इसके अलावा त्वचा का निखार खोने लगता है। ऐसे में आप त्वचा से मेलेनिन कम करने के लिए कुछ देसी नुस्खे अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

पपीता

आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए पपीता इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट करके नए स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है। इन नए सेल्स की मदद से ही त्वचा सा ग्लोइंग और जवां नजर आती है। इसके लिए 1 चम्मच पपीता पेस्ट में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर 10 मिनट इसे लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें।

PunjabKesari

गाजर

गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा में कसाव लाता है। इसके साथ ही स्किन को गहराई से साफ करके निखार जगाने में मदद करता है।‌‌‌ इसके लिए 1 चम्मच गाजर पेस्ट में जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। आप इसमें दही भी मिला सकती हैं।

हल्दी

हल्दी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। यह त्वचा से मेलानिन के स्तर को कम करने में मदद करती है। ऐसे में स्किन साफ, निखरी और जवां नजर आती है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन या आटे में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से धो लें।

PunjabKesari

केला और सिरका

आप त्वचा से मेलानिन की मात्रा कम करने के लिए केला-सिरका फेसपैक लगा सकती हैं। त्वचा स्किन पर स्क्रबिंग की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। सिरका पिगमेंटेशन के साथ ही त्वचा पर पड़े दाग-धब्बे दूर करता है। मगर विनेगर में तेज एसिडिक गुण होते हैं। ऐसे में इसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाकर ली लगाएं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच केला पेस्ट और बराबर मात्रा में पानी व सिरका मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से धो लें।

 

Related News