29 APRMONDAY2024 4:24:13 AM
Nari

दाद की समस्या से पाएं छुटकारा इन घरेलू टिप्स से

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 May, 2018 12:44 PM
दाद की समस्या से पाएं छुटकारा इन घरेलू टिप्स से

दाद का इलाज: दाद एक स्किन प्रॉब्लम है। इस रोग के होने पर शरीर पर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने हो जाते हैं। दाद की समस्या के होने पर स्किन पर खारिश होने लगती है और इस पर ध्यान न देने पर यह धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। यह बीमारी ज्यादातर छूनें से फैलती है। इसके अलावा यह एक-दूसरे की कोमन चीजें जैसे तौलिया, फोन, रिमोट आदि इस्तेमाल करने से भी एक से दूसरे में फैल सकती है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आज हम घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दाद के लक्षण (Ringworm Symptoms)

PunjabKesari,Fungal Infection Image
1 त्वचा का रंग लाल होना।
2 स्किन पर जलन और खुजली होना।
3 लाल रंग के दाने गोल आकार में फैलने।

दाद का घरेलू उपचार (Ringworm Home Treatment)

1. नीम के पत्ते में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटीक गुण होते हैं जो खाज-खुजली, दाद और त्वचा पर संक्रमण से होने वाले रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए नीम के पत्ते पीसकर दही में मिला कर दाद वाली जगह पर लगाएं। इस उपाय से दाद जड़ से खत्म हो जाएगा।

2. दाद से फैलने वाली इंफैक्शन को खत्म करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर इसके गुनगुने या फिर ठंडा होने पर नहाएं।

3. केले को पीस कर पेस्ट बना लें और फिर इसमें नींबू का रस मिला कर दाद पर लगाएं।

4. नींबू का रस दाद पर लगाने से कुछ दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिलता है। इस उपाय को दिन में 2 से 3 बार करें।

5. लहसुन में एंटीफंगल गुण होते हैं। इसका पेस्ट बना कर दाद पर लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।

6. अनार के पत्ते पीस कर पेस्ट बना कर दाद पर लगाएं।

7. कच्चे पपीते में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए पपीते को पीस कर पेस्ट बना कर दाद पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से धोएं। इस उपाय को दिन से 2 से 3 बार करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News