27 MARFRIDAY2026 4:25:24 PM
Life Style

अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Mar, 2026 12:07 PM
अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

नारी डेस्क : बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है और अगले 48 घंटे राज्यवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से राज्य में ‘प्री-मानसून’ हलचल तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी शामिल है।

प्रमुख जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने इन जिलों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

PunjabKesari

26 जिलों में  येलो अलर्ट जारी

नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है।

यें भी पढ़ें : मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

मौसम का अचानक बदलाव का कारण क्या हैं?

नमी और ऊष्मा का टकराव: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और दिन के बढ़ते तापमान ने वायुमंडल में अस्थिरता पैदा की है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance): उत्तर-पश्चिम भारत से आ रहे विक्षोभ का असर बिहार में साफ दिख रहा है।
दबाव क्षेत्र: हवा की दिशा में बदलाव और स्थानीय स्तर पर कम दबाव के क्षेत्र बनने से ओलावृष्टि (Hailstorm) की स्थिति बन रही है।

PunjabKesari

राजधानी पटना का हाल

पटना में दोपहर के बाद मौसम बिगड़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 28 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे स्थानीय लोगों को तपती गर्मी से अस्थायी राहत मिलने की संभावना है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचाव के उपाय अपनाएं और सड़क पर अनावश्यक रूप से न निकलें।
 

Related News