30 APRTUESDAY2024 3:10:13 AM
Nari

बीमारी काे दूर भगाना है, तो किचन की इन 5 चीजों को रखें हमेशा साफ

  • Updated: 02 Sep, 2017 06:55 PM
बीमारी काे दूर भगाना है, तो किचन की इन 5 चीजों को रखें हमेशा साफ

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जिस पर हमारी हेल्थ डिपेंड करती है। अगर यह साफ-सुथरी न हाे ताे इसका हमारी सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। इसलिए हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए अापकाे अपनी किचन में 5 चीजाें की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। 
PunjabKesari
जानिए काैन सी 5 चीजें रखें साफः-

- किचन की स्लैब को गंदा न रखें। नींबू के रस और डिटर्जेंट से रोजाना साफ करने से स्लैब के दाग-धब्बे भी चले जाएंगे और बदबू भी खत्म हो जाएंगी।

- बर्तन धाेने के बाद सिंक को साफ करना न भूले। अाप थोड़ा सेंधा नमक डालकर ब्रश से इसकी सफाई कर सकते हैं।

- गैस चूल्हे पर कई बार खाना गिर जाता है, जिन्हें अगर साफ न किया जाए ताे कीटाणु   अापके स्वास्थ्य काे हानि पहुंचा सकते हैं।  

- पूरी रात सिंक में झूठे बर्तन न रहने दें। इससे अापकाे सुबह साफ-सुथरा किचन देखने काे मिलेगा।

- अगर आप माइक्रोवेव को रोज इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे भी रोजाना साफ करते रहें। इससे माइक्रोवे में बदबू नहीं अाएगी।

Related News