24 APRWEDNESDAY2024 1:19:39 PM
Nari

कब्ज से राहत दिलाएंगे मूंगफली और गुड़, मिलेंगे ये 7 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Feb, 2019 12:13 PM
कब्ज से राहत दिलाएंगे मूंगफली और गुड़, मिलेंगे ये 7 फायदे

ठंडी-ठंडी सर्दी में बैठकर मूंगफली खाना भला किसे पसंद नहीं होता। मगर क्या आप जानते हैं कि एनर्जी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ढेर सारे विटामिन व मिनरल्‍स से भरपूर मूंगफली का गुड़ के साथ सेवन बेहद फायदेमंद होता है। मूंगफली को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से इसके हेल्थ बेनिफट्स और भी बढ़ जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि गुड़ व मूंगफली को एक साथ खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

 

क्यों गुड़ के साथ खाएं मूंगफली?

ठंड के दिनों में मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खाने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि इससे बॉडी में गर्माहट बनी रहती है। इन दोनों में भरपूर आयरन होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें मूंगफली के साथ गुड़ खाने से बहुत फायदा होता है।

PunjabKesari

महिलाएं कब खा सकती हैं गुड़ व मूंगफली?

प्रेग्नेंसी के दौरान मूंगफली और गुड़ खाने से ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर होता है। इससे यूटरस के फंक्शन प्रॉपर होते हैं, जो बच्चे के प्रॉपर डेवलपमेंट के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान इसे खाने से कमर दर्द जैसी तकलीफ दूर होती है।

 

गुड़-मूंगफली खाने के अन्य फायदे
कब्ज से राहत

मूंगफली और गुड़ में मौजूद फाइबर्स पेट की प्रॉबलम जैसे एसिडिटी या कब्ज से दूर रखते हैं। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

 

वजन घटाए

फाइबर से भरपूर मूंगफली व गुड़ का सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट भी करता है। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

PunjabKesari

दांत और हड्डियां मजबूत

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर मूंगफली व गुड़ का सेवन करने से दांत और हड्डियां को मजबूत करता है।

 

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

इससे बॉडी के टॉक्सिंस दूर होते हैं, जिससे रंग गोरा होता है। साथ ही मूंगफली और गुड़ खाने से बालों की चमक बढ़ती है।

 

कैंसर से बचाव

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं इसलिए रोजाना इसका सेवन करें।

 

दिल के लिए फायदेमंद

मूंगफली और गुड़ का कॉम्बिनेशन कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप भी दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन करें।

 

तनाव से राहत

इसमें ट्रिपटोफान नामक एमिनो एसिड होता है, जोकि मूड सुधारने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा होता है और मन शांत होता है, जो डिप्रेशन से बचने के लिए बहुत जरूरी है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News