20 APRSATURDAY2024 10:48:50 AM
Nari

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है ग्रीन बीन्स, जानिए इसे खाने के अनेक फायदे

  • Updated: 13 Jun, 2018 01:54 PM
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है ग्रीन बीन्स, जानिए इसे खाने के अनेक फायदे

हरी सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर केवल खाने में स्वादिष्ट ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इनमें से ग्रीन बीन्स एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने से शरीर को एनर्जी खूब मिलती है और यह शरीर को कई रोगों से भी बचा कर रखती है। ग्रीन बीन्स में प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन विटामिन ए, सी, के और बी 6 आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह प्रोटीन और एनर्जी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम बीन्स के सेवन करने से शरीर को 300 कैलोरी मिलती है। आइए जानिए हरी बीन्स अपनी डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिलते है?

1. कैंसर से बचाए
बीन्स में फ्लेवोनॉयड्स के साथ केंपफ्रेरॉल होता है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकता है। रिसर्च के अनुसार महिलाएं सप्ताह में 3 से 4 बार बीन्स का सेवन करने से कैंसर की समस्या से बच सकती है।

2. हार्ट प्रॉब्लम से बचाए
ग्रीन बीन्स में मौजूद फाइबर शरीर में  कोलेस्टेरोल कम करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर और सूजन कम करता है जो हार्ट को हैल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही में यह खून का थक्का भी नहीं जमने देते।

3. बढ़ती उम्र से बचाए
ग्रीन बीन्स की सब्जी अपनी डाइट में शामिल करने से आप लंबे समय जवां बने रह सकते हैं क्योंकि इसे खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसे खाने से आपको बहुत जल्दी फर्क नजर आने लगेगा।

4. डायबिटीज 
जिस तरह अन्य सब्जियों को खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है लेकिन हरी फलियां खाने से यह समस्या नहीं होती। ग्रीन बीन्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

5. कब्ज की समस्या से मिलें राहत
भोजन को सही तरह पचाने के लिए फाइबर की पर्याप्त मात्रा होनी बहुत जरूरी है। इससे भोजन पाचन संबधी समस्याओं का खतरा नहीं होता क्योंकि यह फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है।

6. मासिक धर्म में फायदेमंद
ग्रीन बीन्स की सब्जी खाने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या में काफी आराम मिलता है क्योंकि इसमें फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह  फाइबर व प्रोटीन का बहुत बढ़िया स्त्रोत है।


 

Related News