28 APRSUNDAY2024 6:27:26 PM
Nari

होममेड क्लींजर से पाएं पिंपल फ्री बेदाग स्किन!

  • Updated: 15 Apr, 2017 04:29 PM
होममेड क्लींजर से पाएं पिंपल फ्री बेदाग स्किन!

मुहासे हटाने के उपाय: खूबसूरत चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता। आजकल हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत हो। ऐसे में लड़कियां अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह की क्रीम और ब्यूटी प्रॉड्क्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन कुछ लड़कियों को ये सूट नहीं करते उन्हें एलर्जी हो जाती है। कई बार लड़कियों के फेस पर पिंपल भी काफी हो जाते हैं और बाद में उनके दाग भी चेहरे पर बहुत ही बुरे लगते है। एेसे में यदि आप इस गर्मियों में घर पर तैयार क्लींजर यूज करें तो आप कुछ ही दिनों में बेदाग,साफ-गोरा चेहरा पा सकते हैं।

 

PunjabKesari
1. मुंहासों को दूर करने के लिए अन्नानास सबसे अच्‍छा क्लींजर है। आप चाहें तो इसका रस या फिर इसको मसल कर अपने चेहरे पर 3-5 मिनट तक रब कर सकती हैं। इसको स्क्रब के तौर पर यूज करना हो तो इसमें बेकिंग सोडा मिला कर 4-5 मिनट तक रगड़ कर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसको लगाने से पहले इसका अपनी त्वचा पर एक टेस्ट जरुर कर लें।

 

PunjabKesari 2. शहद एक आम किस्म का क्‍लींजर है जो रोम छिद्र को खोलता है। अपने चेहरे पर दूध और शहद मिला कर लगाएं इससे फायदा होगा। पिंपल हटाने के लिए आप चेहरे पर शहद और नींबू मिला कर लगा सकती हैं।

 

PunjabKesari
3. दही और स्ट्राबेरी का पेस्ट बनाएं और उसे चे‍हरे पर 15 मिनट तक रहने दें। सबसे पहले इसको दूध से धोएं और उसके बाद पानी से। इसको लगाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और पिंपल कम हो जाते है। 

 

PunjabKesari
4. बेकिंग सोड़ा एक प्राकृतिक फेस स्क्रब होता है। आप इसको पानी के साथ मिला कर अपने मुंह और गर्दन में लगाएं जिससे कि मुंहासे दूर हो सके। इस स्क्रब को 2 मिनट तक चेहरे पर रगड़े और मुंह धो कर क्रीम लगाएं।

 

PunjabKesari
5. पिंपल हो जाने के बाद अगर मुंह पर दाग रह जाते हैं तो ओटमील को दूध के साथ मिला कर लगाएं। इससे मुंहासों से पैदा होने वाली जलन भी गायब हो जाती है और राहत मिलती है। 

 

PunjabKesari
6. नींबू और सेंधा नमक एक सबसे बेहतर घरेलू क्लींजर है। थोड़े से सेंधा नमक को नींबू के टुकड़े पर लगाइए या फिर नींबू के रस में मिलाइए और चेहरे पर 5-8 मिनट तक रहने दीजिए। उसके बाद चेहरे को धो लें।

 

 

Related News