28 APRSUNDAY2024 2:04:32 PM
Nari

पीरियड्स के दौरान इन चीजों को करें ना!

  • Updated: 14 Jan, 2017 12:55 PM
पीरियड्स के दौरान इन चीजों को करें ना!

पेरेंटिंग: अपनी त्वचा, बालों को स्वस्थ और दिमाग को तेज करने के लिए हम बेहतर फूड्स का इस्तेमाल करते है, जिनका सेवन करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर रहे लेकिन जब बात मासिक चक्र की आती है तो हम लोग कुछ गलतियां कर बैठते है, जिसका असर पीरियड्स पर पड़ता है। पीरियड्स आनेपर गर्म चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है लेकिन कुछ लड़कियों को इस बात कि जानकारी नहीं होती है कि पीरियड्स के दौरान सी चीजों के सेवन करना चाहिए और कौन से परहेज करना चाहिए, जिससे मासिक दर्म अनियमित हो जाते है, और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताएंगे, जिनका पीरियड्स के दौरान बिल्कुल सेवन न करें। 


1. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

पीरियड्स के समय मीठा सोडा जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए इन पेय पदार्थ से परहेज करें। इसके बजाए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

2. बाहर की चीजों से परहेज 

बाहर की चीजें मतलब पैक की हुए जैसे बिस्कुट, नमकीन आदि से परहेज करें। इससे कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। 

3. तले हुए खाद्य पदार्थ

तले हुए खाद्य पदार्थ वसा युक्त होते है, जो एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा देते है। जिससे मासिक दर्द बढ़ जाता है। 

4. फलियां

राजमा, काले चने, मटर जैसी फलियों का सेवन करने से परहेज करें। इससे पीरियड्स के दौरान सूजन की समस्या हो सकती है। 

5. रिफाइंड अनाज 

रिफाइंड अनाज जैसे ब्रैड से परहेज करें। ब्रैड में मौजूद पोषक तत्व खो जाते है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और भूख कम हो जाती है। इसलिए रिफाइंड किए हुए अनाज सफेद ब्रैड, पास्ता, चावल, बिस्कुट, केक, कुकीज से परहेज करें।

6. उच्च वसा वाले फूड्स

उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ शरीर में हार्मोन गतिविधि पर गहरा प्रभाव करते है, जिससे पीरियड्स का दर्द बढ़ जाता है। 
 

Related News