30 APRTUESDAY2024 1:02:51 AM
Nari

हैल्दी Uterus के लिए खाएं ये फूड्स

  • Updated: 23 Nov, 2017 04:12 PM
हैल्दी Uterus के लिए खाएं ये फूड्स

औरतों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर वे खुद हैल्दी रहेंगी, तभी अपने परिवार का भी अच्छे से ख्याल रख पाएंगी। ऐसी बहुत सी परेशानियां होती हैं जो औरतों की पर्सनल प्रॉब्लम होती हैं। इसके बारे में वह कई बार किसी से खुल कर बात भी नहीं कर पाती। महिलाओं में डिलीवरी या फिर शारीरिक कमजोरी के कारण बच्चेदानी में कमजोरी आ जाती है। यूटरस की कमजोरी को दूर करने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें। 


1. फाइबर 
फाइबर युक्त आहार खाने से शरीर में से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। अपने खाने में फल,हरी सब्जियां,बींस और 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। 

2. सब्जियां
सब्जियों में कैल्शिम,पोटाशियम,मैग्निशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है और किसी तरह की इंफैक्शन की भी डर नहीं रहता। 

3. फल
विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है। फलों का सेवन करने से ओवरी कैंसर से भी राहत मिलती है। 

4. डेयरी प्रॉडक्ट 
दूध,पनीर,मक्खन जैसे कैल्शियम से भरपूर पदार्थ भी बच्चेदानी के सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 

5. ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं के लिए रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

6. ड्राई फ्रूट और बीज
खाने में बादाम,अलसी के बीज,काजू, अखरोट को जरूर शामिल करें। इनमें फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो ओवरी के लिए लाभकारी है। 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

 

 

Related News