29 APRMONDAY2024 9:59:41 PM
Nari

Non Veg नहीं ये फूड्स दूर करेंगे विटामिन-डी की कमी, हड्डियां बनेगी मजबूत

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Apr, 2024 06:16 PM
Non Veg नहीं ये फूड्स दूर करेंगे विटामिन-डी की कमी, हड्डियां बनेगी मजबूत

विटामिन-डी शरीर के जरुरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। यह शरीर में कैल्शियम का अवशोषण करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे दांत भी मजबूत होते हैं, उम्र बढ़ती है और हड्डियों से होने वाली बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हड्डियों में कमजोरी भी नहीं आती। जो लोग नॉन वेज खाते हैं वह तो आसानी से शरीर में इसकी कमी पूरी कर सकते हैं लेकिन प्योर वेजिटेरियन लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। ऐसे में यदि आप प्योर वेजिटेरियन हैं तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आपके शरीर में से विटामिन-डी की कमी पूरी करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं।  

दही 

विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

पनीर 

इसमें भी विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन भी अच्छी रहती है और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। 

मशरुम 

यह विटामिन-डी की बहुत अच्छी स्त्रोत मानी जाती है। सूप, स्टिर-फ्राई या सलाद के तौर पर आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। मशरुम का सेवन करने से शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी नहीं होती। 

PunjabKesari

दूध 

इसमें भी कैल्शियम और विटामिन-डी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसे संपूर्ण आहार भी माना जाता है। दूध में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ऑरेंज जूस 

संतरे में भी विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इससे बना जूस पीने से शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी नहीं होती। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करता है। फल के तौर पर गर्मियों में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News