03 MAYFRIDAY2024 9:34:22 PM
Nari

पेट स्वस्थ रखेंगे फाइबर से भरपूर ये फूड्स, वजन भी रहेगा बिल्कुल कंट्रोल

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Apr, 2024 10:53 AM
पेट स्वस्थ रखेंगे फाइबर से भरपूर ये फूड्स, वजन भी रहेगा बिल्कुल कंट्रोल

स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट का सेवन करना जरुरी है। इन सबके अलावा फाइबर भी शरीर के लिए बेहद जरुरी माना जाता है। फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में और इससे संबंधी समस्याएं दूर रखने में मदद करता है। फाइबर वजन भी कंट्रोल में रखता है। इसे  डाइट में शामिल करने के लिए आप साबुत अनाज, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और कई फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फाइबर प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। यह दो तरह का होता है सॉल्युबल फाइबर और इनसॉल्युबर फाइबर। इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनका सेवन करके आप फाइबर ले सकते हैं। आइए जानते हैं। 

एवोकाडो 

यह पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें हैल्दी फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा एवोकाडो में विटामिन-सी, ई, के, बी6, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटाथनिक एसिड, मैग्नीशियम और पौटेशियम भी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एवोकाडो भूख कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह पेट के गुड बैक्टीरिया को पोषण देने और पाचन को भी सही बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स 

नट्स का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। नट्स के तौर पर आप बादाम, पिस्ता और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से फाइबर की कमी भी दूर होगी और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।  

बेरीज 

सभी तरह की बेरीज जैसे ब्लूबेरी, जामुन, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से पाचन में मदद मिलती है और कब्ज जैसी बीमारियां भी दूर रहती हैं। रोजाना मुट्ठी भर बेरीज का सेवन आप कर सकते हैं। सलाद, स्मूदी, ओट्स या फिर किसी डिश के तौर पर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

साबुत अनाज 

साबुत अनाज का सेवन भी शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। गेंहू, राई, जई, जौ, मक्का, ब्राउन राइस, ब्लैक राइस, बाजरा, क्विनोआ जैसे अनाज में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स मिनरल्स, आयरन, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

PunjabKesari
 

Related News