29 APRMONDAY2024 3:37:22 PM
Nari

फ्लोरिंग करवाने जा रहे है तो अपनाएं कुछ खास टिप्स

  • Updated: 08 Nov, 2016 05:18 PM
फ्लोरिंग करवाने जा रहे है तो अपनाएं कुछ खास टिप्स

घर छोटा हो या बड़ा, लेकिन खूबसूरत और आज के स्टाइल के हिसाब से बना होना चाहिए। दीवारों से लेकर फर्श तक सब लेटेस्ट डिजाइन का होना चाहिए। फर्श की बात करें तो टाइल्स का ट्रैंड खूब चल रहा हैं। एक तो इसे लगाना आसान हैं, दूसरा पानी से खराब नहीं होती और साफ सफाई भी फटाफट हो जाती है।  अगर आप भी फ्लोरिंग कराने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।


कहां और कैसे लगवाएं टाइल्स

-अगर आप के घर की दीवारें लाइट कलर की हैं, तो टाइल्स डार्क कलर की लगवाएं। अगर दीवारें डार्क कलर की हैं, तो लाइट टाइल्स लगवाएं।

- लिविंग एरिया वह स्थान होता है जहां आप अपने मेहमानों का स्वागत करती हैं, इसलिए इस जगह को खास बनाना बेहद जरूरी है। यहां आप कारपेट टाइल्स लगवा सकती हैं।

- अगर आप का घर छोटा है, तो एक ही तरह की टाइल्स लगवाएं, जिससे घर की लुक अच्छी लगती है अगर घर बड़ा है तो अलग-अलग डिजाइनों की टाइल्स लगवाएं। 

- बैडरूम में हलके और पेस्टल शेड्स की फ्लोरिंग करवाएं।

- किचन छोटी हो तो दीवारों पर हलके रंग की टाइल्स लगवाना ही सही रहता है अगर बड़ी किचन है तो उसमे सौफ्ट कलर की ही टाइल्स लगवाएं।

- बाथरूम घर में सब से ज्यादा इस्तेमाल होता है। बाथरूम में हमेशा सौफ्ट फील वाली टाइल्स लगानी चाहिए। ये टाइल्स नंगे पैरों को रिलैक्स फील कराती हैं। 

टाइल्स कई सालों तक चलती हैं इसलिए इनकी साफ- सफाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। कई महिलाएं टाइल्स को साफ करने के लिए हार्ड कैमिकल का प्रयोग करती हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। टाइल्स को साफ करने के लिए आप टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Related News