28 APRSUNDAY2024 11:41:33 PM
Nari

पहली बार मैगजीन के कवरपेज पर हिजाब पहने दिखीं मॉडल

  • Updated: 03 Apr, 2018 11:28 AM
पहली बार मैगजीन के कवरपेज पर हिजाब पहने दिखीं मॉडल

फेमस मैगजीन के कवर पर अक्सर आपने बोल्ड एक्ट्रेस को देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक एेसी मैगजीन के बारे में बताने जा रहे है जिसने पहली बार अपने कवर पर किसी हिजाब पहनी मॉडल को दिखाया। जी हां, 102 साल में पहली बार ब्रिटिश वोग ने अपनी मैगजीन के कवर पेज पर एक हिजाब पहनी मॉडल दिखाकर इतिहास बना रचा। 

20 साल की हलीमा एडेन पहली हिजाब मॉडल हैं जोकि ब्रिटिश वोग के मैगजीन कवर पर दिखाई दी।  इस दौरान उन्होंने टेन कलर का आउटफिट वियर किया था। हलीमा एडेन अमेरिकन मॉडल है। हलीमा का जन्म केन्या के एक रिफ्यूजी कैम्प में हुआ था अब वह सोमालिया की रहने वाली हैं। 

 

A post shared by British Vogue (@britishvogue) on


सोशल मीडिया पर वोग के इस नए कवर पेज को लोगों ने काफी पसंद किया। एक दिन में इंस्टाग्राम पर इसे 22,000 लाइक्स भी मिले।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News