28 APRSUNDAY2024 6:30:28 PM
Nari

प्रिसेंस डायना से लेकर केट मिडिलटन तक, एेसी थी इनकी रॉयल वेडिंग ड्रैस

  • Updated: 19 May, 2018 10:56 AM
प्रिसेंस डायना से लेकर केट मिडिलटन तक, एेसी थी इनकी रॉयल वेडिंग ड्रैस

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड स्टार मेगन आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी को लेकर दुनियाभर के लोग उत्साहित है। रॉयल वेडिंग में सभी की निगाहें ब्राइड की वैडिंग ड्रैस पर होती है। खबरों के अनुसार मेगन का वेडिंग आउटफिट ब्रिटिश डिजाइनर जोड़ी राल्फ और रूसो तैयार करेंगे, जिसकी कीमत 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि 90 लाख है। चलिए आज हम आपको ब्रिटिश की रॉयल ब्राइडर्स द्वारा पहनी गई आउटफिट्स के बारे में बताते है। 


क्वीन विक्टोरिया(1840) 
PunjabKesari

1840 में क्वीन विक्टोरिया की शादी प्रिंस अल्बर्ट के साथ हुईं। अपनी शादी पर क्वीन विक्टोरिया ने व्हाइट लेस गाउन वियर किया था। शादी में मेहमानों को व्हाइट पहनना मना था ताकि क्वीन विक्टोरिया की वेडिंग ड्रैस पर ही सभी का ध्यान रहे। 

क्वीन एलिजाबेथ(1947)
PunjabKesari
क्वीन एलिजाबेथ ने भी अपनी वेडिंग में व्हाइट गाउन वियर किया था। उनके फुल स्लीवर्स गाउन को बनाने में 3 महीने लगे थे। गाउन पर 1000 पर्ल्स का वर्क किया हुआ था। पर्ल्स नेकलेस और डायमंड तिआरा क्वीन एलिजाबेथ की ब्राइडल लुक को पूरा कर रहा था। 

प्रिसेंस डायना(1981)
PunjabKesari
प्रिसेंस डायना ने अपनी शादी में 16 करोड़ 64 लाख में बनीं डेविड एंड एलिज़ाबेथ की ड्रैस पहनी थी। उनकी 25 फीट लंबी सिल्क और लेस गाउन पर हैवी एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था। मिनिमम मेकअप, ईयररिंग्स और तिआरा प्रिसेंस डायना की लुक को पूरा कर रहा था। 

केट मिडिलटन(2011)
PunjabKesari
प्रिसेंस केट मिडिलटन ने अपनी शादी में डिजाइनर सारा बर्टन की व्हाइट ड्रैस वियर की थी। उनके गाउन पर लेस वर्क किया हुआ था। उनकी ड्रैस पर ब्लू रिबन लगा था।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News