29 APRMONDAY2024 9:35:03 AM
Nari

शेट्टी फैमिली के घर डबल वेडिंग धमाका, इस पर सुनील शेट्टी का आ गया रिएक्शन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Jan, 2022 09:42 AM
शेट्टी फैमिली के घर डबल वेडिंग धमाका, इस पर सुनील शेट्टी का आ गया रिएक्शन

पिछले काफी वक्त से ये खबरें सुनने को मिल रही थी कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही डबल शहनाइयां बजने वाली है। यानि कि उनके बेटे अहान और बेटी अथिया इसी साल शादी करने वाले है। एक नामी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ और अहान अपनी बचपन की दोस्त व गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएगे।

PunjabKesari

दरअसल, यह रिपोर्ट बॉलीवुड हंगामा नाम की वेबसाइट ने दी थी कि एक्टर के करीबी दोस्त ने कहा है कि 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है.'  वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं जोकि इसी साल हो सकती है। वही जैसे ही ये खबरें एक्टर सुनील शेट्टी तक पहुंची उनका रिएक्शन सामने आया। उन्होंने ट्वीट कर इन सब खबरों को झूठा कहा। सुनील शेट्टी ने एक ट्वीट कर लिखा,” एक आर्टिकल देखा. कह नहीं सकता कि दुखी होना है या खुश होना है. किसी भी फैक्ट वेरिफाई करने से पहले ‘स्कूप’ करने की जरूरत को नहीं समझ सकते. इस तरह की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है.

PunjabKesari

बता दें कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हाल में ही फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री की है लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले भी वो काफी मशहूर थे। वो अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सुनील के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ है जिसके साथ वो काफी वक्त से रिलेशनशिप में है। तानिया फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर हैं। वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। तानिया और अहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-साथ स्कूल में पढ़ते थे। तानिया पूरे शेट्टी परिवार के करीब है और सुनील शेट्टी ने तो अपनी होने वाली बहू के लिए हां भी कर दी है। 

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि मुझे अहान की गर्लफ्रेंड बहुत पसंद है लेकिन अहान और तान्या कब शादी के बंधन में बंधेगे इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि रिपोर्ट्स की माने तो सुनील शेट्टी के बेटे अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहते है। वहीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया अक्सर केएल राहुल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनके साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती रहती है, जो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। इनके बीच की बॉन्डिंग को देखकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जल्द ही शादी कर सकते है।

Related News