
नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री Sara Ali Khan एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा विवाद है। हर साल Kedarnath Temple के दर्शन करने वाली सारा अब सवालों के घेरे में आ गई हैं। दरअसल, Badrinath-Kedarnath Temple Committee ने हाल ही में एक नियम लागू किया है, जिसके तहत गैर-हिंदू लोगों को मंदिर में प्रवेश के लिए हलफनामा देना होगा। इस फैसले के बाद सारा अली खान की आस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि वह नियमित रूप से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाती रही हैं।
ओरी के रिएक्शन से बढ़ा विवाद
इस पूरे मामले को तब और हवा मिल गई, जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orhan Awatramani (ओरी) ने सारा से जुड़े एक पोस्ट को लाइक किया। उस पोस्ट में लिखा था कि अगर सारा मंदिर में दर्शन करना चाहती हैं, तो उन्हें अपनी आस्था साबित करने के लिए शपथ पत्र देना होगा। ओरी के इस रिएक्शन से साफ संकेत मिलता है कि उनके और सारा के बीच चल रहा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
दोस्ती से विवाद तक
एक समय था जब सारा, उनके भाई Ibrahim Ali Khan, और ओरी काफी अच्छे दोस्त थे। उनके साथ Palak Tiwari भी इस ग्रुप का हिस्सा थीं। लेकिन पिछले एक साल से इनके बीच रिश्ते खराब हो गए हैं। ओरी ने न सिर्फ इन सभी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया, बल्कि कई बार इंटरव्यू और मीम्स के जरिए सारा और उनकी मां Amrita Singh पर निशाना भी साधा है।
ओरी के बयान
एक इंटरव्यू में ओरी ने कहा था कि उन्हें सारा और उनकी मां की वजह से “ट्रॉमा” झेलना पड़ा है, हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं, एक वीडियो में उन्होंने सारा और अमृता सिंह को “बुरी महिलाओं” की लिस्ट में भी शामिल किया था।

सारा की चुप्पी
इस पूरे विवाद पर सारा अली खान ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह हमेशा की तरह चुप्पी बनाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे से दूरी बनाए रखी है। केदारनाथ मंदिर में नए नियम और सारा अली खान की आस्था को लेकर उठे सवालों ने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है। वहीं, ओरी के रिएक्शन ने इस विवाद को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि सारा इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी कब तोड़ती हैं।