05 APRSUNDAY2026 9:36:44 AM
Nari

दिवाली के दिन इन 8 जगहों पर जलाना ना भूलें दीपक

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 26 Oct, 2019 04:50 PM
दिवाली के दिन इन 8 जगहों पर जलाना ना भूलें दीपक

दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कई घरों में मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश जी को भी पूजा जाता है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण यानि चक्र लगाने आती है, जिस वजह से पूजा की रात लोग अपने घर के दरवाजे खुले रखते हैं ताकि मां लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश करें और सदा के लिए घर में विराजमान हो जाएं। पूजा करने के साथ-साथ दिवाली की रात दिये जलाना भी शुभ माना जाता है। घरों में तो सब लोग दीपक जलाते हैं मगर यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति और वैभव बना रहे, उसके लिए आप घर के अलावा और कुछ खास जगहों पर भी दीपक जरुर जलाएं। जैसे कि...

PunjabKesari,nari

पीपल के नीचे

दिवाली की रात गणेश-लक्ष्मी की पूजा से पहले पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। दिवाली की रात ऐसा करने से आपको जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसी सुनसान जगह पर

यदि आपके घर के पास कोई सुनसान जगह है तो दिवाली की रात उस जगह दीपक जरुर जलाएं। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति और रौनक सदा बनी रहेगी।

घर का पूजा स्थल

अपने घर में बने मंदिर में भी दीपक जरुर जलाएं। इस दीपक को सारी रात जगने दें। ध्यान रखें दिया बुझना नहीं चाहिए।

Related image,nari

चौराहे पर

घर के पास चौराहे पर दीपक जलाने से जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं हल होती है। कोशिश करें चौराहे पर चार मुख वाला दीपक जलाकर आएं। ऐसा करने से जीवन में आपको चारों तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। 

बिल्वपत्र पेड़ के नीचे

दिवाली की शाम बिल्वपत्र पेड़ के नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। महादेव की कृपा से आपकी जीवन की सभी समस्याएं बहुत जल्द समाप्त होंगी।

Related image,nari

घर की मुख्य चौखट 

दिवाली के दिन घर की चौखट पर दोनों तरफ दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में प्रवेश होने वाली नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है।

घर के पास मंदिर

घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाकर आएं, ऐसा करने से आपको एक साथ सभी देवी-देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

घर का आंगन

घर के आंगन में भी दीपक जलाना जरुरी है। अगर आंगन में तुलसी लगी है तो दीपक उसी के नजदीक जलाएंं और ध्यान रखें ये दीपक भी सारी रात नहीं बुझना चाहिए। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News