26 APRFRIDAY2024 6:21:15 PM
Nari

Bhai Dooj: आज करें लौंग से जुड़ा यह उपाय, भाई-बहन के रिश्ते में बनी रहेगी मजबूती

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Nov, 2021 10:19 AM
Bhai Dooj: आज करें लौंग से जुड़ा यह उपाय, भाई-बहन के रिश्ते में बनी रहेगी मजबूती

आज यानि 6 नवंबर को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का पर्व है। इस दिन भाई अपने बहनों के घर उन्हें मिलने जाते हैं। वहीं बहनें अपने भाई की लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाती है। भाई को आदर सहित अपने घर में भोजन खिलाती है। इसके साथ ही भाई अपनी बहन को गिफ्ट या भेंट स्वरूप पैसे देते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस दिन कुछ अचूक उपाय करने से भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है...

अष्टगंध का करें तिलक

रक्षाबंधन के पावन दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है। वहीं भाई दूज पर वे अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती है। मगर भाई दूज पर रोली की जगह अष्टगंध का तिलक करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे भाई-बहन दोनों के जीवन में सुखों व‌ खुशहाली की वृद्धि होती है।

PunjabKesari

हाथ पर बांधे ये सतरंगी कलावा

भाई दूज के शुभ अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। उन्हें सूखा नारियल भेंट करती है। इसके साथ ही उनकी कलाई पर कलावा यानि मौली बांधती है। मगर इस दौरान सतरंगी कलावा बांधना ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाई-बहन दोनों के जीवन संबंधी समस्याएं दूर होती है। जीवन में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है।

लौंग से करें यह उपाय

जिन भाई-बहनों की आपस में ज्यादा नहीं बनती है। इसके अलावा जिनमें लंबे समय से तनाव चल रहा हो वे इस दिन लौंग से जुड़ा उपाय कर सकती हैं। इसके लिए राई, लौंग व उड़द दाल लेकर भाई के सिर पर वारे। उसके बाद इसे  कपूर के साथ जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय से रिश्तों में आई गलतफहमी दूर सकती है।

PunjabKesari

काली पेन करें बहन को गिफ्ट

इस दिन कलम यानि पेन की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।  इसलिए आज के दिन भाइयों को पेन की पूजा करके उसे बहनों को गिफ्ट करना चाहिए। वहीं पेन काले रंग का हो तो ज्यादा शुभ रहेगा। मान्यता है इससे भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।

दक्षिणमुखी दीपक जलाएं

इस शुभ अवसर पर सुबह भाई दूज का त्योहार मनाएं। शाम के समय बहनें घर की दक्षिण मुखी दिशा पर दीपक जलाएं। इसके लिए सरसों तेल में दोमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से भाई-बहन के जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाएगी।

 

Related News