12 JANMONDAY2026 12:15:27 PM
Nari

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे अधिक मास में किए गए ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Sep, 2020 10:50 AM
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे अधिक मास में किए गए ये उपाय

अधिकमास का महीना चल रहा है। यह मास भगवान श्रीहरि को अतिप्रिय होने से इस महीने का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में कुछ उपायों को करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी जल्दी ही प्रसन्न हो अपने भक्तों के सभी संकटों को हर लेते हैं। ऐसे में दुर्भाग्य का अंत हो सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सरल से उपायों के बारे में बताते हैं, जिसे करने से आप जल्दी ही भगवान श्रीहरि को प्रसन्न कर अपने संकटों से छुटकारा पा सकते हैं। 

सहस्त्र नाम स्त्रोत व सत्यनारायण कथा

मलमास में भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम स्त्रोत व सत्यनारायण कथा का विशेष तौर पर पाठ करना चाहिए।

nari,PunjabKesari

द्वादशाक्षर मंत्र का करें जाप

भगवान श्रीहरि के द्वादशाक्षर मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'  का सच्चे मन से जाप करें।

गऊ माता को घास खिलाएं

वैसे तो गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस महीने गौओं को घास खिलाना बेहद शुभ होता है।

पाठ करें

श्रीहरि की कृपा पाने के लिए इस पूरे महीने में श्रीमद्भागवत गीता के पुरुषोत्तम नाम के 14वें अध्याय का अर्थ सहित पाठ करें। 

nari,PunjabKesari

1 समय करें भोजन

यह पूरा मास प्रभु भक्ति खोने वाला होता है। ऐसे में इस महीने 1 दिन में सिर्फ 1 बार ही भोजन करें। साथ ही बाल हरड़ और आंवले का सेवन करें।

एकादशी व्रत

भगवान श्रीहरि को एकादशी का व्रत बेहद प्रिय होते हैं। इसलिए इस महीने में आने वाली एकादशियों का व्रत रखने से दोगुना फल मिलता है। 

इन चीजों का करें सेवन

जितना हो सके इस महीने में केला, शहद, दूध, खीरा और दही आदि का सेवन करें। साथ ही शहतूत का रस पीएं।

पुरुषोत्तम- माहात्म्य

इस पूरे महीने पुरुषोत्तम-माहात्म्य का पाठ करने से शुभ फल मिलता है।

कच्चा व मीठा दूध

रोजाना पीपल के वृक्ष को कच्चा दूधा या मीठा जल चढ़ाएं। फिर भगवान जी और पीपल के वृक्ष की विधिवत पूजा करें।

nari,PunjabKesari

चंदन का तिलक

इस पूरे महीने पाठ करने के बाद गोपी चंदन को पत्थर की शिला पर घीसकर अपने माथे पर लगाने शुभफल की प्राप्ति होती है।

दान करें

इस मास में दान देने का बहुत महत्व है। इसलिए इस पूरे महीने अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न और वस्त्र जरूर दान करें।

कपूर व गुगल का धुआं

नियमित रूप से कपूर व गुगल जलाकर उसका धुआं पूरे घर पर फैलाए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही धीमी- धीमी खुशबू से वातावरण महका रहेगा।

nari,PunjabKesari

पीले रंग की मिठाई का भोग

विष्णु जी को पीला रंग अतिप्रिय है। ऐसे में इसी रंग की मिठाई या फल का भगवान जी को भोग लगाएं। 

शंख में पानी भर श्रीहरि का करें अभिषेक

इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में साफ पानी भरें। फिर उससे भगवान श्रीहरि का सच्चे मन से अभिषेक करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न होंगे।
 

Related News