28 APRSUNDAY2024 2:20:54 AM
Nari

Periods के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • Updated: 20 Jun, 2017 09:53 AM
Periods के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : सभी महिलाओं को महीने के 5 दिन पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। इन दिनों महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन बदलाव होते हैं जिससे बदन दर्द, कमजोरी और पेट दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन कई बार महिलाएं इन दिनों कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानिए महिलाओं को अपनी साफ-सफाई के अलावा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. वैक्सिंग करवाना
PunjabKesari
शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं लेकिन माहवारी के दौरान शरीर बहुत कमजोर होता है जिस वजह से इन दिनों वैक्सिंग करवाने से त्वचा पर इंफैक्शन हो जाती है। इसके अलावा थ्रैडिंग और फेशियल करवाने से भी त्वचा को नुकसान हो सकता है।

2. क्लोट्स
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान खून के थक्के आने शुरू हो जाते हैं जिसे क्लोट्स कहते हैं लेकिन महिलाएं इस समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं जिससे कई बार शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में जब भी यह समस्या दिखाई दे तो महिला डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

3. इंफैक्शन
पीरियड्य के पहले दो-तीन दिन काफी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में दिन में कम से कम 2 बार पैड जरूर बदलें, नहीं तो इंफैक्शन फैल सकती है।

4. योगा और एक्सरसाइज
PunjabKesari
शरीर को फिट रखने के लिए महिलाएं योगा और एक्सरसाइज करती हैं लेकिन पीरियड्स के इन 5 दिनों योगा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे ब्लीडिंग और दर्द बढ़ सकता है।

5. खान-पान पर ध्यान
पीरियड्स के कुछ दिन पहले से ही कई महिलाओं को कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या हो जाती है। गलत खान-पान की वजह से यह समस्याएं और बढ़ जाती है जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में इन दिनों सही डाइट लेनी चाहिए।

 

Related News