27 APRSATURDAY2024 8:30:36 PM
Nari

पॉम-पॉम से खुद ही बनाएं Mat

  • Updated: 08 Dec, 2017 05:32 PM
पॉम-पॉम से खुद ही बनाएं Mat

ऊन से बनी चीजें : घर की सजावट के लिए जितना जरूरी फर्नीचर है, मैट और कॉर्पेट से घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। हम लोग रसोई,बाथरूम और हर दरवाजे के पास फुट मैट रखते हैं। दीवारों के कलर और फर्नीचर से मैच करके कार्पेट और मैट बहुत अच्छे लगते हैं, वैसे तो बाजार में बहुत तरह के मैट आसानी से मिल जाते हैं लेकिन हम घर पर भी आसानी से इन्हें खुद ही बना सकते हैं वो भी कम खर्च किए। सर्दी के मौसम मेें ऊन का इस्तेमाल करके गलीचे तैयार किए जा सकते हैं।

 

मैट बनाने का जरूरी सामान
ऊन से बने पॉम-पॉम फ्लावर
कैंची
रग मैट(rug mat)
 

फुट मैट बनाने का तरीका
1. सबसे पहले ऊन को अपने हाथ की चारों ऊंगुलियों पर लपेट लें और बीच में से गांठ लगा दें। इसके बाद इन्हें पॉम-पॉम फ्लावर की शेप देकर बीच में से काट दें। आप इसके लिए अपने पसंद के हिसाब से ऊन के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari
2. अब रग मैट पर पहले से बना कर रखे हुए पॉम-पॉम को लगाते जाएं। इनको ऊन के धागों के साथ बांधते जाएं। इनको चिपकाने के लिए ग्लू गन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


3. इस तरह से आप कारपेट,मैट भी बना सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News