28 APRSUNDAY2024 9:13:56 PM
Nari

घर की बेकार चीजों से बनाएं सुदरं DIY Burlap Wall Scroll

  • Updated: 06 Jan, 2018 04:42 PM
घर की बेकार चीजों से बनाएं सुदरं DIY Burlap Wall Scroll

हर कोई अपने घर को नए ट्रैंड के साथ मॉर्डन तरीके से सजाना चाहता है। इसके लोग बाजार से कई मंहगे आर्ट पीस भी खरीद कर लाते है लेकिन अपने हाथों से बनी चीज से झर सजाने का मजा ही कुछ और है। घर में पड़ी कुछ बेकार चीजों से थोड़ी-सी क्रिएटिविटी दिखा कर आप डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते और घर की सजावट भी अच्छे से हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेकार चीजों से घर के लिए सुदंर और डेकोरेटिव वॉल स्क्रॉल बनाना सिखाएंगे, जिससे आप अपने घर को डिफरेंट तरीके से सजा सकते हैं। तो चलिए जानते है घर को अलग तरीके से सजाने का यह क्रिएटिविट तरीका।
 

बनाने का सामान
चाक पेंट
ब्लेक पेंट
लकड़ी का क्राफ्ट एंड शैडो बाक्स
2xLarge स्टारफिश
फोम पेंट ब्रश
हॉट ग्लू
बर्लैप फैब्रिक
कैंची
पेंसिल
रस्सी

PunjabKesari

इस तरह बनाएं वॉल स्क्रॉल
1. सबसे पहले लकड़ी के बाक्स को बर्लैप फैब्रिक पर रख कर पेंसिल से निशान लगा लें। इसके बाद इस फैब्रिक को बाक्स के साइज में कैंची की मदद से काट लें।

2. इसके बाद बाक्स को चारों तरफ से चाक पेंट लगाकर कलर कर लें और सूखने के लिए छोड़ दें।

3. बाक्स को सूखाने के बाद इसके बीच में ग्लू की मदद से बर्लैप फैब्रिक को चिपका दें और ग्लू को सूखने दें।

4. इसे सूखाने के बाद स्टारफिश पर ग्लू लगाएं और कपड़े के बीचों-बीच लगा दें।

5. आखिर में इसके पीछे रस्सी पर ग्लू लगाकर उसे बाक्स के साइडों पर चिपका दें। ग्लू को सूखाने के बाद इसे दीवार पर डेकोरेशन के लिए सजाएं।

PunjabKesari

आप इसके बीच में स्टारफिश की बजाए कोई और चीज लगाकर भी सजा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे बीच में कोई मैसेज भी लिख सकते है। आप इसे बिना बाक्स के भी डेकोरेट कर सकते हैं।

PunjabKesariPunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News