08 FEBSUNDAY2026 5:40:37 PM
Nari

घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर! एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से रूखे बालों में आ जाएगी जान

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Feb, 2026 04:13 PM
घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर! एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से रूखे बालों में आ जाएगी जान

नारी डेस्क : रूखे, बेजान और उलझे हुए बाल आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं। प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर रूटीन के कारण बाल अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे कंडीशनर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर कोई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता। अगर आप भी नेचुरल और सस्ते उपाय की तलाश में हैं, तो पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर मरियम का बताया एलोवेरा जेल से बना घरेलू कंडीशनर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह नुस्खा न सिर्फ बालों को मुलायम बनाता है, बल्कि रूखे बालों में नई जान भी फूंक देता है।

कंडीशनर लगाना क्यों जरूरी है?

कंडीशनर किसी भी अच्छे हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है। शैंपू बालों की गंदगी हटाता है, लेकिन साथ ही नेचुरल ऑयल भी निकाल देता है। ऐसे में कंडीशनर बालों को नमी देता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है।

PunjabKesari

एलोवेरा बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?

एलोवेरा जेल ड्राई हेयर, डैंड्रफ और बालों की कमजोरी जैसी समस्याओं में कारगर माना जाता है। यह स्कैल्प को ठंडक देता है, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने और चमकदार नजर आते हैं।

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maryam (@desimillennialmom)

घरेलू कंडीशनर बनाने की सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
आधा चम्मच शहद
थोड़ा सा गर्म पानी।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

 

घरेलू कंडीशनर बनाने की विधि

सबसे पहले ताजा एलोवेरा पत्ता लें
उसमें से निकलने वाले पीले सैप को पूरी तरह निकाल दें
अब एलोवेरा जेल को अच्छे से फेंट लें
इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं
थोड़ा गर्म पानी डालकर मिश्रण तैयार करें
हर बार ताजा कंडीशनर बनाएं
शैंपू के बाद बालों में लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।

PunjabKesari

घरेलू कंडीशनर के फायदे

बालों को मजबूती मिलती है
बाल सॉफ्ट और स्मूथ बनते हैं
नेचुरल शाइन आती है
बाल आसानी से सुलझते हैं।

Related News