24 FEBTUESDAY2026 11:36:46 PM
Nari

नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं गोंद कतीरा, फुंसियां होंगी गायब

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Feb, 2026 05:53 PM
नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं गोंद कतीरा, फुंसियां होंगी गायब

नारी डेस्क : चेहरा चमकाने के लिए हम अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल उपायों से भी चेहरे को ग्लोइंग और फुंसियों से मुक्त बनाया जा सकता है? कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम वीडियो में गोंद कतीरे के सेवन का असरदार नुस्खा साझा किया, जो मुहांसों, फोड़ों और त्वचा की कई अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है।

महंगे प्रोडक्ट्स क्यों नहीं करते काम?

अक्सर महंगे क्रीम्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बावजूद चेहरे पर ग्लो नहीं आता। इसका कारण है कि इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप लालिमा, फोड़े-फुंसियां और एलर्जी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपाय जैसे गोंद कतीरा त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

PunjabKesari

गोंद कतीरा से चेहरे को ग्लो कैसे मिले?

डीके सिंह ने बताया कि शरीर की गर्मी और टॉक्सिन्स के कारण फोड़े और फुंसियां चेहरे पर दिखाई देते हैं। गोंद कतीरे का सेवन करने से शरीर में नेचुरल ठंडक आती है, जिससे त्वचा को नमी मिलती है और मुहांसों की समस्या कम होती है।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dashmesh Rav (@dk_singh_797)

सेवन का तरीका

गोंद कतीरे को रातभर पानी में भिगो दें।
सुबह यह जेली जैसा बन जाएगा।
इसमें थोड़ा ठंडा पानी और आधा नींबू मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और पिएं।
3-4 दिन लगातार सेवन करने से असर दिखना शुरू हो जाएगा।

PunjabKesari

गोंद कतीरे के फायदे

त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है।
फोड़े, फुंसियों और सनबर्न को कम करता है।
एंटी-एजिंग गुणों से त्वचा जवां और टाइट दिखाई देती है।
शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाई करता है।
त्वचा में नमी बनाए रखता है और मुहांसों से लड़ता है।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

नींबू के फायदे त्वचा के लिए

नींबू में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
अतिरिक्त ऑयल और फुंसियों को कम करता है।
प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है।
ध्यान दें: नींबू एसिडिक होता है, इसलिए इसे सीधे त्वचा पर लगाने से बचें।

गोंद कतीरा एक सरल और प्राकृतिक उपाय है, जो महंगे प्रोडक्ट्स की तुलना में त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है। नियमित सेवन से चेहरे पर न केवल ग्लो आएगा, बल्कि मुहांसों और फोड़ों की समस्या भी कम होगी।
 

Related News