20 MARFRIDAY2026 10:42:09 AM
Nari

हर्बल क्वीन शहनाज हुसैन ने बताया होली के दौरान बालों और त्वचा की देखभाल कैसे करें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Feb, 2026 04:49 PM
हर्बल क्वीन शहनाज हुसैन ने बताया होली के दौरान बालों और त्वचा की देखभाल कैसे करें

नारी डेस्क : होली का त्योहार खुशियों, मस्ती, रोमांच और उत्साह का प्रतीक है। लेकिन रंगों के इस पर्व को पूरे जोश से मनाने के साथ-साथ अक्सर हम रंग छुड़ाने, त्वचा और बालों को हुए नुकसान को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं। “बुरा न मानो, होली है” कहकर रंग फेंकने वाली टोलियां जिन रंगों, गुलाल और डाई का इस्तेमाल करती हैं, उनमें कई बार माइका, लेड जैसे हानिकारक रसायन मिले होते हैं। इनसे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा में जलन व खुजली शुरू हो जाती है। आज के समय में बाजार में बिकने वाले ज्यादातर रंगों में हर्बल या प्राकृतिक तत्व बहुत कम होते हैं। ऊपर से होली खुले आसमान में खेली जाती है, जहां सूरज की तेज किरणें (यूवी किरणें) और नमी की कमी त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। इससे त्वचा काली, निर्जीव और थकी-सी नजर आने लगती है।

होली खेलने से पहले करें ये तैयारी

खुले अंगों को रखें सुरक्षित: बाजू, गर्दन, पैर जैसे खुले हिस्सों पर मॉइस्चराइज़र क्रीम या लोशन लगाएं।
नाखूनों की भी करें देखभाल: नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा लें, इससे रंग अंदर नहीं जाएगा।

PunjabKesari

सनस्क्रीन लगाना है बेहद जरूरी

होली खेलने से 20 मिनट पहले कम से कम SPF 20 वाली सनस्क्रीन लगाएं।
अगर त्वचा पर फोड़े-फुंसियां या एलर्जी है, तो SPF 30 या उससे अधिक का प्रयोग करें।
बहुत शुष्क त्वचा होने पर सनस्क्रीन के कुछ देर बाद मॉइस्चराइज़र भी लगाएं।

बालों की सुरक्षा ऐसे करें

होली से पहले बालों में हेयर सीरम, कंडीशनर या नारियल तेल की हल्की मालिश करें।
इससे रंग बालों में चिपकेंगे नहीं और धूप से भी सुरक्षा मिलेगी।
आजकल सनस्क्रीन युक्त हेयर क्रीम भी बाजार में उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग?

चेहरे की सफाई
सबसे पहले चेहरे को साफ सादे पानी से धोएं।
फिर क्लींजिंग क्रीम या जेल लगाकर हल्के हाथों से साफ करें।
आंखों के आसपास की त्वचा को बहुत धीरे साफ करें।

घरेलू क्लीनजर का नुस्खा

आधा कप ठंडे दूध में तिल, जैतून या सूरजमुखी तेल मिलाएं।
कॉटन पैड से चेहरे और शरीर को साफ करें।

यें भी पढ़ें : Holika Dahan 2026: होलिका दहन में क्यों जरूरी होती है पुराने सामान और गोबर के उपलों की आहुति

शरीर की देखभाल

तिल के तेल से हल्की मालिश करें, इससे
रंग भी उतरते हैं
त्वचा को पोषण और सुरक्षा मिलती है
नहाते समय लूफ या वॉशक्लॉथ से हल्का स्क्रब करें।
नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।

PunjabKesari

खुजली या एलर्जी होने पर क्या करें?

पानी के मग में 2 चम्मच सिरका मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
अगर खुजली, लाल चकत्ते या दाने बने रहें, तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

बालों की सही देखभाल

पहले बालों को सादे पानी से कई बार धोएं, ताकि सूखे रंग निकल जाएं।
फिर हल्के हर्बल शैंपू से बाल धोएं।
अंतिम धुलाई के लिए
बीयर में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर शैंपू के बाद इस्तेमाल कर सकती हैं।

यें भी पढ़ें : गरीबी और बीमारी होगी दूर, बस राशि अनुसार होलिका दहन में अर्पित करें ये लकड़ी

होली के अगले दिन अपनाएं ये घरेलू उपाय

2 चम्मच शहद + आधा कप दही + चुटकी हल्दी
इसे चेहरे और खुले अंगों पर 20 मिनट लगाएं
इससे कालापन दूर होगा और त्वचा मुलायम बनेगी

बालों को पोषण दें

1 चम्मच नारियल तेल + 1 चम्मच अरंडी का तेल
हल्का गर्म कर बालों में लगाएं
गर्म तौलिए से 5 मिनट तक सिर ढकें
1 घंटे बाद बाल धो लें
थोड़ी-सी सावधानी और सही देखभाल से आप होली का त्योहार बिना डर और बिना नुकसान पूरे आनंद के साथ मना सकती हैं।
 

Related News