17 SEPTUESDAY2024 7:54:10 PM
Nari

राधिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज, जानिए कितने महीने बाद दिखने लगता है बेबी बंप ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Sep, 2024 04:45 PM
राधिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज, जानिए कितने महीने बाद दिखने लगता है बेबी बंप ?

नारी डेस्क:  अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से बनाया। अनंत अंबानी से शादी के बाद राधिका का यह पहला  गणेश उत्सव था ऐसे भी सभी का ध्यान उन पर था। नीता अंबानी की छोटी बहू ने जश्न मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन इस बीच लोगाों ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया जो चर्चा में बन गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव के दौरान सभी परिवार वालों ने मीडिया के सामने पोज दिए। हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी की बहुंए ने सजने-संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। नई नवेली दुल्हन राधिका भी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी। हालांकि इस दौरान वह अपने पेट की एक्स्ट्रा केयर करती नजर आई। इतना ही नहीं  वह बार-बार अपने पेट पर हाथ रख रही थी, ऐसे में लोगों को लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा- “पक्का प्रेग्नेंट है और फ्लैट चप्पल पहनी और पेट पर हाथ रखी है नीता अंबानी उनकी एक्स्ट्रा केयर करती चल रही है”। कुछ का कहना है कि राधिका के फेस का ग्लो भी गायब हो गया है।  लोग इस बात से ज्यादा हैरान हैं कि शादी के कुछ समय बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई है, हालांकि ये सिर्फ कयास सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


कब दिखना शुरू होता है बेबी बंप?

इसी बीच आपको बता दें कि बेबी बंप  आमतौर पर गर्भावस्था के तीसरे से चौथे महीने (12 से 16 सप्ताह) के बीच दिखने लगना शुरू होता है। हालांकि, यह हर महिला के शरीर, उसके शारीरिक ढांचे, और गर्भावस्था की स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ महिलाओं में बेबी बंप जल्दी दिखाई देने लगता है, जबकि कुछ में थोड़ा देर से। 


हर महिला की स्थिति होती है अलग

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं में बेबी बंप थोड़ा देर से दिख सकता है, क्योंकि पेट की मांसपेशियां पहले से अधिक मजबूत होती हैं। दूसरी या तीसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं में बेबी बंप जल्दी दिख सकता है, क्योंकि पेट की मांसपेशियां पहले की गर्भावस्था के कारण पहले से ढीली हो सकती हैं। पतली या दुबली महिलाओं में बेबी बंप जल्दी दिखने की संभावना होती है। जिन महिलाओं का शरीर सामान्य से अधिक वजन का होता है, उनमें बेबी बंप थोड़ा देर से दिख सकता है, क्योंकि अतिरिक्त फैट बेबी बंप को छिपा सकता है।

बेबी बंप से संबंधित सामान्य अनुभव

कई महिलाएं शुरुआती गर्भावस्था में खुद को थोड़ा फूला हुआ महसूस करती हैं, लेकिन यह अक्सर पाचन से संबंधित होता है।
 दूसरी तिमाही में बेबी बंप धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और इस दौरान गर्भवती महिला को शिशु की गतिविधियों का भी अनुभव होता है।
हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए बेबी बंप के उभरने का समय अलग-अलग हो सकता है। यह सामान्य प्रक्रिया है और चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि शिशु का विकास आंतरिक रूप से सही ढंग से हो रहा होता है।

Related News