होली आने में अब कुछ दिन ही बचे है लेकिन लोगों ने सेलिब्रेशन, पार्टी व डेकोरेशन की तैयारियां शुरू कर दी है। होली पर ज्यादातर लोग अपने घर में पार्टी रखते हैं, जिसमें वह खास पकवान बनवाते हैं लेकिन इसके साथ-साथ पार्टी डोकेरेशन भी बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको होली डेकोरेशन के कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आपका घर शानदार लगेगा। इन सिपंल तरीको से आपका घर डेकोरेट भी हो जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
रंगों से करें सजावट
अगर आपने घर में पार्टी रखी है तो रंगों को थाल में रखकर भी सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा आप पिचकारी को भी डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।


पर्दों से करें डेकोरेशन
घर में रंग-बिरंगे पर्दे लगाकर आप इसे होली डेकोरेशन का खास हिस्सा बना सकते है। आप चाहें तो रगं-बिरंगे दुपट्टों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।



रंगोली
होली पार्टी डैकोरेशन में आप रंगोली को भी शामिल कर सकते हैं। वैसे भी किसी खास मौके पर रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है।

कुशन डैकोरेशन
इस दिन पर स्पैशल सजावट के लिए आप कलरफुल कुशन और बेडशीट का इस्तेमाल कर सकते है। आप ड्राइंग रूम के फर्नीचर पर भी कलरफुल कुशन रख सकती हैं।

दीवारों की सजावट
पार्टी डौकोरेशन के लिए आप दीवारों पर कलरफुल हैंगिग आइटम्स या कोई ट्रैंडिंग कपड़ा पर लिखा हैपी होली टांग सकते हैं। इसके अलावा आप पॉम-पॉम लड़ी से भी होली पार्टी की सजावट कर सकते हैं।

ड्राइंग रूम
होली पर ड्राइंग रूम की डैकोरेशन करने के लिए आप कलरफल लाइट्स, पेपर, फूल और फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते है।

फूलों से करें डेकोरेशन
आप रंग-बिरंगे फूलों को घर में सजा कर भी अपनी डैकोरेशन को स्पैशल बना सकते है। रंग-बिरंगे फूलों से आपका घर महक भी उठेगा और डेकोरेशन भी हो जाएगी।


हैंगिग डेकोरेशन
होली पर आप हैंगिग लड़ियों या होंगिग पॉट भी लगा सकते है। आप बोतलों में रंग-बिरंगे फूल डालकर उसे गार्डन एरिया में टांग दें। इसके अलावा आप घर के गार्डन में रंग-बिरंगी लड़ियां भी लगा सकते है।

मल्टी लाइट्स
वैसे तो मार्कीट में सजावट के लिए अलग-अलग तरह की लाइट्स मिल जाती है लेकिन होली की पार्टी दिन के समय में होती है। ऐसे में डैकोरेशन के लिए लाइट्स चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मगर मल्टी लाइट्स (Multi-Hued Lights) से आप इस परेशानी को भी दूर कर सकते हैं।

कलरफुल डैकोरेशन
जैसा कि सभी जानते है होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है, तो क्यों न डैकोरेशन आईडिया रंग-बिरंगा होना चाहिए, जो होली के रंगो रंगा दिखाई दे। आप चाहें तो कलरफुल कैंडल स्टैंड से भी पार्टी डैकोरेशन कर सकते हैं।
