03 MAYFRIDAY2024 4:10:40 AM
Nari

खतरनाक ब्रिज, जहां एक चूंक से जा सकती है जान!

  • Updated: 13 Jan, 2017 10:37 AM
खतरनाक ब्रिज, जहां एक चूंक से जा सकती है जान!

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई खतरनाक ब्रिज बने हुए हैं। भारत में भी कई ब्रिज एेसे हैं जहां ट्रेवल करते समय डर के मारे लोगों की सांस थम जाती हैं। दुनिया में कठिन जगहों पर रोप ब्रिज (रस्सी पुल) बनाए गए हैं। ये हवा में लटकते हुए नजर आते हैं। दुनिया में कुछ बेहद खतरनाक रोप ब्रिज हैं। आज हम आपको एक एेसे ही ब्रिज के बारे में बताने जा रहे है जिसे देखकर कोई भी डर जाए।

1. हुसैनी हैंगिग ब्रिज, पाकिस्तान 
हुसैनी हैंगिग ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक रोप ब्रिज में से एक है। 2011 में मानसून की भारी बारिश में यह नष्ट हो गया था। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र 1978 तक देश से कटा हुआ था। 1978 में काराकोरम हाईवे बनकर तैयार हुआ तब जाकर यह क्षेत्र देश से जुड़ पाया। इस इलाके में बोरित झील को पार करने के लिए अपर हुंजा में हुसैनी हैंगिग बिज बनाया गया था। यह बहुत लंबा था और इसकी मेंटेनेंस भी ठीक तरह से नहीं होती थी। 

2. इन्का रोप ब्रिज, पेरू
इन्का रोप ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है। कुजको वैली में स्थित यह पुल क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने हाथ से बुनकर तैयार किया है। यह पुल जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 118 फीट और ऊंचाई 220 फीट है। यह पुल कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना हुआ है। कहा जाता है कि इस पुल को यहां के लोगों ने 500 साल पहले बनाया था। इस पुल की हर साल रिपेयरिंग भी की जाती थी। इंका समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के इस पुल को 2003 में नया और मजबूत स्वरुप दिया।

3. कोटमेल फूटब्रिज, श्रीलंका
हर साल बहुत सारे पर्यटक इस पुल को देखने के लिए आते हैं। लंबे समय से अभी तक इस पुल को रिपेयर नहीं किया गया है। यह श्रीलंका की चौथी बड़ी नदी महावेली पर बना हुआ है।

4. इया वैली के विन ब्रिज
जापान की तीन छुपी हुई घाटियों में से एक इया वैली पर पुराने समय में बनाए गए रस्सी के 3 पुल हैं। यहां के इन पुलों में से हसबैंड ब्रिज और वाइफ ब्रिज सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो इनसे न गुजरें। बारिश के मौसम में  पुल के नीचे तेजी से बहता पानी को देखकर डर के कारण लोगों के पसीने निकलने लगते हैं। वैसे इन पुलों से गुजरने के लिए 500 येन का टैक्स भी देना पड़ता है। 

Related News