23 JUNSUNDAY2024 6:56:05 PM
Nari

दलजीत के एक्स हसबैंड शालीन को 200 बिच्छुओं ने काटा, चेहरे का बुरा हाल देख फैंस ने उड़ाया मजाक

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Jun, 2024 05:13 PM
दलजीत के एक्स हसबैंड शालीन को 200 बिच्छुओं ने काटा, चेहरे का बुरा हाल देख फैंस ने उड़ाया मजाक

नारी डेस्क: खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन जल्द ही आने वाला है और इस समय रोमानिया में इस सीजन की शूटिंग चल रही है। हर बार शो आने से पहले ही कुछ वीडियो सामने आने लगती हैं जिसमें हिस्सा लेने वाले स्टार अपनी जर्नी बताते हैं। लेटेस्ट शो में शालीन भनोट की वीडियो इस समय काफी वायरल हो रही है। शालीन का चेहरा इतना सूजा हुआ है कि उन्हें देख फैंस हैरान हो गए।

करीब 200 बिच्छुओं काटा 

दरअसल, शालीन भनोट को बिच्छुओं ने काट लिया है वो भी एक दो नहीं बल्कि करीब 200 बिच्छुओं ने। बिच्छु के काटने पर शालीन का चेहरा ही पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्हें देख कुछ तो उन्हें ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

फैंस ने उड़ाया मजाक 

दरअसल, शालीन ने खुद ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ और आडा तिरछा हो रखा था। बैकग्राउंड में उन्होंने 'कल हो ना हो' का म्यूजिक लगाया हुआ है। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'आप सभी के लिए कुछ भी।'

कहा तो यह जा रहा है कि शालीन भनोट को करीब 200 बिच्छुओं ने काट लिया है। बिच्छुओं का डंक इतना जहरीला था कि चेहरे के साथ ही उनके हाथ-पांव के साथ पूरी बॉडी में सूजन हो गया और नीला पड़ गया है हालांकि वे अब ठीक हैं।

PunjabKesari

इस पर कुछ ने चिंता जताई तो एक यूजर ने लिखा, 'ये सब आप अपने लिए कर रहे हैं न कि दूसरों के लिए।'एक ने लिखा, 'भाई पैसे तुझे मिल रहे हैं इसमें हमारे लिए क्या।' एक ने लिखा, 'अपना ध्यान रखिए भाई।'एक ने कहा, 'शालीन खुद का ख्याल रखो। आप बहुत अच्छे हो। आपको ठीक होने में टाइम नहीं लगेगा।'

बता दें कि इस बार शो में शालीन और असीम के अलावा शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, करणवीर शर्मा, अदिति शर्मा जैसे लोकप्रिय चेहरे नजर आने वाले हैं। 
 

Related News