29 APRMONDAY2024 7:27:47 AM
Nari

घर पर खुद बनाएं क्रिसमिस ट्री

  • Updated: 23 Dec, 2016 08:15 PM
घर पर खुद बनाएं क्रिसमिस ट्री

How to make Christmas Tree :  क्रिसमस आने में सिर्फ दो दिन ही बाकी है। इसके लिए हर तरफ जोरो शोरो से तैयारियां चल रही हैं। बच्चों ने तो घर पर क्रिसमस ट्री सजाने शुरू कर दिए हैं। आज हम आपको घर पर ही प्लास्टिक से क्रिसमस ट्री बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आपके घर में पड़े चम्मच भी इस्तेमाल हो जाएंगे और क्रिएटिविटी भी निखर कर सामने आएगी। आइए जाने किस तरीके से बनाएं क्रिसमस ट्री....   इन डिफरेंट तरीके से घर पर खुद बनाएं क्रिसमस ट्री

 

क्रिसमस ट्री के लिए जरूरी सामान


प्लास्टिक के चम्मच
कार्डबोर्ड (त्रिकोण आकार का)
स्प्रै पेंट
हॉट ग्लू
मोती

 

क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका


1. सबसे पहले गत्ते के कार्ड बोर्ड ट्री की तरह त्रिकोण में ग्लू के साथ चिपका लें। वेस्ट चीजों से ही करें क्रिसमिस की डैकोरेशन

2. इसके बाद चम्मच के अगले हिस्से को काट लें। (डंडियों को अलग कर दें)
3. अब अपने पसंदीदा रंग से चम्मच पर स्प्रै पेंट कर लें। 
4. रंग किए हुए चम्मच के अगले हिस्से को गते पर हॉट ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं। 
5. इसके बाद आप इस पर डैकोरेशन के लिए मोती,लाइट,स्टार,छोटे-छोटे गिफ्ट से ट्री को चिपकाएं। 
6. इसके लिए आप प्लास्टिक के फोरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Related News