28 APRSUNDAY2024 9:21:56 PM
Nari

वेस्ट चीजों से ही करें क्रिसमिस की डैकोरेशन

  • Updated: 24 Dec, 2016 03:42 PM
वेस्ट चीजों से ही करें क्रिसमिस की डैकोरेशन

क्रिसमस पेड़ :  क्रिसमिस आने में कुछ ही पल बाकी है और नया साल भी आने में कुछ ही दिन है। ऐसे में लोग जोरो-शोरो से क्रिसमस और नया साल मनाने की तैयारियां कर रहे है। इन दिनों लोग कई तरह की नई-नई डिशेज बनाते है और घर को सजाते है।  

 


क्रिसमिस पर लोग अपने घर को सजाने के लिए मार्किट से मिलने वाले कई डैकोरेशन का सामान खरीदते है ताकि घर को नया लुक दिया जाएं। ऐसे में खर्चा भी खूब होता है लेकिन आप अपने हाथों से ही घर की चीजों को इस्तेमाल करके क्रिसमिस की डैकोरेशन का सामान बना सकते है। इससे आपके पैसे भी बचेंगे। आप अलग-अलग तरीके अपना क्रिसमिस की डैकोरेशन कर सकते है जैसे कैंडल होल्डर्स,हैंगिंग, ट्री डैकोरेशन्स। 

 


क्रिसमिस ट्री की डैकोरेशन के लिए कलरफुल बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप इन बॉल्स को कुछ नया लुक भी दे सकते है। बॉल्स पर अलग-अलग चीजों को चिपका सकते है जैसे, लाल सूखी मिर्च, दाल, खरबूजे के बीज आदि। 

 

आप कॉटन के कपड़ों को से स्टॉर बना सकते है। पहले कॉटन के कपड़े को स्टॉर की शेप में काट लें। फिर इसमें रूई भर दें। इसको हैंगिंग की तरह घर में लटा लें। 

 

नेट लेकर इसको छोटी-छोटी पत्तियों के आकार में काट लें। फिर इन पत्तियों को फ्लावर की शेप में बीच से सूई की मदद से सिल दें। इसके बीच वाले हिस्से पर बटन लगा सिल दें। फिर इनको घर की दीवार में हैंगिंग की तरह लटका लें। 

 

आप घर में ही प्लॉस्टिक की बोतल से क्रिसमिस ट्री बना सकते है। बोतल के ऊपरी हिस्से को काटकर अलग कर लें। अब इस बीच में से काटकर लें। ऐसे ही 3-4 बोतल को काट लें। अब इसके 1 के ऊपर 1 बोलत को रखें। बस बन गया आपको क्रिसमिस ट्री। 

 

कैंडल होल्डर्स से भी क्रिसमिस की डैकोरेशन की जा सकती है। 

Related News