28 APRSUNDAY2024 9:00:02 PM
Nari

Vastu Shastra: घर में शंख रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करती है धन की वर्षा

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 23 Jun, 2023 04:54 PM
Vastu Shastra:  घर में शंख रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करती है धन की वर्षा

हिन्दू धर्म में पूजा स्थल पर शंख रखने की परंपरा है। क्योंकि शंख को सनातन धर्म का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जहां शंख है वहीं लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि शंख को पूजास्थल में रखने से और इसे बजाने से शत्रुओं का नाश होता है ऐसा वास्तु शास्त्रों का भी कहना है। तो चलिए जानते है शंख से जुड़े वास्तु उपाय के बारे में।

शंख से जुड़े वास्तु उपाय

1 दक्षिणवर्ती शंख से शालिग्राम और लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ता है।
2 शंख में जल भरकर ईशान दिशा में रखने से परिवार में परस्पर तालमेल बढ़ता है।
3 यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो शंख में जल भरकर पिलाने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
4 घर में शंख बजाने से सात्विक ऊर्जा का संचार होता है और घर में यदि कोई नकारात्मक ऊर्जा है तो समाप्त होती है।
5 जिस घर में वास्तु दोष की वजह से नकारात्मकता हो उस घर के ईशान कोण के शंख बजाने से वास्तु दोष का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
6 घर में शंख बजाने से और इसकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PunjabKesari

शंख का महत्व

हमारे हिन्दू धर्म में पूजा में शंख का संबंध सीधे देवी देवताओं से माना जाता है। शंख को मां लक्ष्की के भ्राता माने जाते हैं। साथ ही भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। बता दें शंख को रखने से घर में कई तरह के चमत्कारी फायदे होते हैं।

PunjabKesari

शंख बजाते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप घर में शंख रखते हैं तो आपको दो शंख लेकर आना चाहिए। एक शंख बजाने के लिए और दूसरा अभिषेक और पूजा आदि के लिए। जिस शंख से आप भगवान की पूजा करते हैं उसे कभी नहीं फूंकना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वह झूठा हो जाएगा। शंख को पूजा कक्ष के सफेद कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। भगवान विष्णु को शंख का जल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि भगवान शिव और सूर्य देव को शंख जल न चढ़ाएं। बजाने से पहले शंख को गंगाजल से धोना चाहिए। अगर गंगा जल नहीं है तो आप साधारण जल का उपयोग कर सकते हैं। 


 


 

 
 

Related News