जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जोरो-शोरो से चल रहा है। वहीं मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तैयारियां धूम-धाम से चल रही हैं। आपको बता दें कि खबरें आ रही है कि ईशा और आनंद की शादी 10 दिसंबर को होगी। परिवार वाले तैयारियों में अभी से जुट गए है।
दोनों की शादी का कार्ड भी छप चुका है जिसे सबसे पहले गणपति बप्पा को चढ़ाया गया। सोमवार रात नीता और मुकेश अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे जहां मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी थीं।
इसी बीच अंबानी के मुंबई वाले घर एंटिला गणेश पूजा भी रखी गई जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने ही हिस्सा लिया। पूजा के दौरान ईशा अंबानी का गॉर्जियस लुक दिखा। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला का ब्लश पिंक और हैवी गोल्ड इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी वर्क ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया। जल्द बनने वाली दुल्हन ईशा अंबानी ने अपने फेस्टिव लुक को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।
वहीं, गणेश पूजा के दौरान अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता और इशता सालगाकार(Isheta Salgaocar) ने भी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोलसा की ट्रेडीशनल ड्रेसेज वियर की।
आकाश अंबानी के मंगेतर श्लोका मेहता ने ब्लश पिंक सिल्वर इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ फेदर डीटेलिंग और कोल्ड शोल्डर ब्लाउज वियर किया जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी।
नीता अंबानी रेड और गोल्ड हैवी इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने शाइनी और डायमंड ज्वेलरी पहनी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP