23 FEBMONDAY2026 10:10:23 AM
Nari

माखन चोर बना भारती का नन्हा गोला, वीडियो देख फैंस लुटा रहे प्यार

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Aug, 2022 10:47 AM
माखन चोर बना भारती का नन्हा गोला, वीडियो देख फैंस लुटा रहे प्यार

कॉमेडी के साथ सबका दिल जीतने वाली भारती कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। आए दिन वह अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। भारती के फैंस भी उनके बेटे गोला को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के महोत्सव पर भारती ने अपने बेटे गोला का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती का बेटा कान्हा के रुप में दिखाई दे रहा है। 

हर्ष के साथ हंसता दिखा गोला 

भारती ने कान्हा की पोशाक में बेटे गोला का वीडियो शेयर किया है। बाल कृष्ण की इस पोषाक में कान्हा बहुत ही क्यूट लग रहा है। भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कान्हा अपने पापा हर्ष के साथ खेल रहा है। हर्ष ने गोला को गोद में लिया है और वह काफी हंस भी रहा है। भारती के बेटे का वीडियो लोग काफी पंसद भी कर रहे हैं। 

 

मोर पंख और येलो आउटफिट में दिखा भारती का लाडला 

भारती के द्वारा शेयर की गई वीडियो में गोला ने पीले रंग का कुर्ता पहना है। कुर्ते के साथ बेटे के सिर पर मोर पंख भी लगा हुआ है। वीडियो में भारती ने एक बहुत ही प्यारा सा भजन भी लगाया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है - 'सबकुछ देने के लिए शुक्रिया भगवान जी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस लुटा रहे हैं गोला पर प्यार 

भारती के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। क्यूट से गोला की मासूमियत पर फैंस फिदा हो गए हैं। 

सिंगर नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा - 'लड्डू बच्चा है ये, छोटा सा कान्हा, इतना प्यारा है।' 

PunjabKesari

करणवीर बोहरा ने कमेंट करते हुए लिखा - 'अरे साथ में हर्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है।' 

PunjabKesari

एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा - 'बहुत प्यारा ।' 

PunjabKesari

वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा - 'क्यूट सा गोला ।' 

PunjabKesari

भारती ने 3 अप्रैल को अपने नन्हे से कान्हा गोला को जन्म दिया है। जल्द ही वह 4 महीने का हो जाएगा। अक्सर कॉमेडी क्वीन भारती गोला का वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर करती ही रहती है। 


 

Related News