30 APRTUESDAY2024 6:57:20 AM
Nari

फिट फिगर के लिए लड़कियां करें ये 5 एक्‍सरसाइज

  • Updated: 07 Mar, 2017 11:55 AM
फिट फिगर के लिए लड़कियां करें ये 5 एक्‍सरसाइज

सेहत : आजकल हर औरत अपनी फिटनेस को लेकर काफी नए-नए तरीके अपनाती है, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता। कुछ औरतें फैट को कम करने के लिए दवाओं का भी सहारा लेती हैं। जिनके बाद में बहुत ही साइड-इफैक्टस होते हैं। यदि आप भी अपनी बॉडी को बेहतर शेप देना चाहती हैं तो ये 5 एक्‍सरसाइज आपकी जरूर मदद करेंगी। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ हो जाएंगी।


1. स्विमिंग
यदि आप शरीर को फिट रखने के साथ अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहती है तो तैराकी आपके लिए सबसे बढिया एक्सरसाइज होगी। स्विमिंग करने से आपके पूरे शरीर का ही व्यायाम हो जाता है और आप तनाव मुक्त भी रहते हैं।


2. साइड प्लैंक
यदि आप अच्छी फिगर चाहती हैं तो साइड प्लैंक एक्सरसाइज आप के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसे करने से शरीर के अलग-अलग अंगों पर खिंचाव पैदा होता है और तेजी से फैट बर्न होता है। इससे कंधा, सीने और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है।


3. एक्सरसाइज बॉल
इस एक्सरसाइज में बड़ी बाॅल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को पतला करने में बहुत ही सहायता मिलती है। लेकिन आप जब भी इस व्यायाम को करना शुरू करें तो किसी की मदद जरूर ले लें।


4. पुश अप
बाॅडी को शेप में लाने के लिए यह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इस एक्‍सरसाइज को करने से महिलाओं के ढीले हुए स्तन भी आकार में आ जाते हैं, साथ ही कंधों और सीने को मजबूती मिलती है।


5. नौकासन
आमतौर पर औरतों के पेट,कमर पर ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसलिए नौकासन औरतों कि लिए बहुत बढ़िया है। इस आसन को बैठकर किया जाता है। इस आसन को लगाता करते रहने से धीरे-धीरे पेट के चारों तरफ के हिस्से का फैट खत्म हो जाता है।
 

Related News