25 APRTHURSDAY2024 1:23:49 AM
Nari

पेट के अल्सर वाले लोगों के लिए बेस्ट आहार , इन 3 चीजों से बनाएं दूरी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Dec, 2019 11:21 AM
पेट के अल्सर वाले लोगों के लिए बेस्ट आहार , इन 3 चीजों से बनाएं दूरी

पेट में कभी-कभी थोड़ा बहुत दर्द होना आम बात है लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह पेट में अल्सर का संकेत हो सकता है।अल्सर की समस्या में पेट में जख्म हो जाते है, जिसके कारण असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, खून की उलटी, एसिडिटी रिफ्लेक्शन, वजन कम होना, पाचन प्रक्रिया का धीरे काम करना पेट में अल्सर होने के मुख्य लक्षण है।

Image result for stomach ulcer,nari

इस समस्या से राहत पाने के लिए दवा के अलावा सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पेट में अल्सर होने पर आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं।

पेट में अल्सर होने पर खाएं ये फूड

Image result for curd,nari

प्रोबायोटिक

यह हमारे शरीर में होने वाले अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता हैं। इसके सेवन से हमारी पाचन शक्ति में सुधार होने के साथ वजन और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती हैं। यह दही में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इडली, डोसा, ढोकला और उत्तपम भी प्रोबायोटिक के अच्छे स्त्रोत हैं। यह शरीर में एच नाम के खराब बैक्टीरिया से लड़ने में अल्सर की मदद करता है। यह पेट संबंधी बीमारियों के साथ पाइलोरी, तनाव, कोलाइटिस आदि समस्या से राहत दिलाता हैं।

Related image,nari

फाइबर युक्त पदार्थ

रिसर्च के अनुसार  फाइबर युक्त आहार पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से पेट फूलना, दर्द या एसिड की मात्रा कम होने में राहत मिलती हैं। यह खाना जल्दी पचाने के साथ कब्ज, गैस आदि समस्या से राहत दिलाता हैं। पेट में अल्सर होने की शिकायत पर फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि सेब, नाशपाती, दलिया, ओटमील, अंकुरित अनाज, आदि का सेवन करने से इसे रोकने में मदद मिलती हैं।

Related image,nari

विटामिन ए युक्त आहार

अल्सर की समस्या में विटामिन ए युक्त पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। यह अल्सर को कम करने के साथ उसे रोकने में मदद करता है। ऐसे में शकरकंद, पालक, गाजर, अंडा, दूध, पीली या नारंगी सब्जियां, पालक, पपीता, दही, सोयाबीन और पत्तेदार हरी सब्जियां का सेवन करना चाहिए।

पेट में अल्सर होने पर न खाएं ये फूड

दूध

पहले लोग पेट में अल्सर होने की शिकायत में  दूध पीना सही समझते थे परन्तु यह आराम देने की जगह पेट में एसिड की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। जिससे आहात और भी खराब हो जाती है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

Image result for say no to drink,nari

शराब

शोध के मुताबिक शराब पीने से पेट में जलन, दर्द होने के साथ पाचन शक्ति खराब होती है। अगर किसी को पेट में अल्सर होने की शिकायत हैं तो ऐसे में इससे दूरी बना कर रखें। इसके अलावा चाय, कॉफी, सिगरेट आदि का भी ज्यादा सेवन करने से बचें।

फैटी फूड 

भारी मात्रा मं फैटी फूड का सेवन खाने को जल्दी न पचाने का काम करता है। जिससे पेट में दर्द होने के साथ पेट फूलने की समस्या होती हैं। पेट में होने वाले अल्सर से परेशान लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। उन्हें फैटी फूड के साथ ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन को खाने से परहेज रखना चाहिए। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News