नीम की पत्तिया सेहत के लिए जितनी फायदेमंद होती है उतना ही इसके तेल भी फायदेमंद होता है। नीम के पेड़ पर लगने वाले फलों यानि निबोलियों से नीम का तेल निकाला जाता है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा सेहत के लिए लाभदायक है और इसका तेल भी बेहद गुणकारी होता है।
तेल में पाए जाते है ये प्रमुख गुण
नीम के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। इसमें विटामिन ई, इसैंशियल फैटी एसिड्स होते है। यह नैचुरल ट्राइग्लिसेराइड्स के साथ एंटी माइक्रोबायल और एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण से भरपूर होता है।
नीम के तेल के फायदे

मुंहासों और खुजली की समस्या
नीम का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह मुंहासों, रोसासिया, खुजली, सोराइसिस जैसी त्वचा की विभिन्न परेशानियों में आराम प्रदान करता है।

झुर्रियों को करता है दूर
इसमें एंटी- एजिंग और सनस्क्रीन के गुण पाए जाते है जो त्वचा की गहराई में जाकर उसमें नमी बनाई रखती है। यह चेहरे के रुखेपन को दूर कर झुर्रियां खत्म करने में मदद करता है।
रिंगवॉर्म की समस्या
इसके एंटी फंगल गुण से त्वचा में होने वाली रिंगवॉर्म की समस्या भी दूर होती हैं।
नर्म व कोमल त्वचा
इसमें पाई जाने वाले विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को लचकदार बनाए रखने में मदद करते है। सर्दी के दिनों में नहाने के बाद नीम के तेल में थोड़ा सा नारियल तेल मिलकर लगाने से शरीर की त्वचा कोमल व नर्म बनी रहती हैं।

डैंड्रफ की समस्या
नीम का तेल त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। यह बालों में से डैंड्रफ को दूर रख कर बालों के नैचुरल पी.एच. लेवल को भी ठीक रखता है।
दोमुंहे बाल
सिर पर नीम का तेल लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और दोमुंहे बालों की समस्या जल्द से जल्द ठीक होती है।

घाव पर फायदेमंद
नीम का तेल में पाए जाने वाले एंटी सैप्टिक गुण घाव को जल्द ही ठीक करने में काफी मददगार होता है। घाव वाली जगह को एंटी सैप्टिक साबुन से धो लें उसके बाद उस पर तेल की कुछ बूंदें डाल दें।
अस्थमा और फेफड़े की समस्या में फायदेमंद
अस्थामा के मरीजों को नीम के तेल की भाप लेने सा काफी आराम मिलता है। इससे फेफड़े भी स्वस्थ रहते है। इसके लिए थोड़े से पानी को उबाल कर उसमें नीम के तेल की 1 से 2 बूंद मिक्स करके उनकी भाप लें।
दांतों और मसूड़ों को बनाता है मजबूत
दांतों और मसूड़ों की समस्या में नीम का तेल की कुछ बूंदों में मंजन में मिला कर करने से काफी फायदा होता है। यह दांतों के दर्द, दांतों का कैंसर, दांतों में सड़न आदि की समस्या को जल्द से जल्द दूर करता है।

इस तरह करें इस्तेमाल
नीम के तेल का इस्तेमाल फेसवॉश, लोशन, क्रीम, शैंपू, कंडिशनर जैसे की उत्पादों में किया जाता है। आप घर मे इस तेल की कुछ बूंदें लेकर सीधे त्वचा पर भी इस्तेमाल करने वाले पदार्थ में डाल सकते है।